एक्सप्लोरर

Election Results 2022: गुजरात-हिमाचल के नतीजे आ गए हैं, एग्जिट पोल कितने सटीक रहे? यहां जानिए

Election Results 2022: गुजरात- हिमाचल विधानसभा के फाइनल नतीजे आ गए हैं जिसमें गुजरात में बीजेपी ने और हिमाचल में कांग्रेस ने जीत हासिल की है.

Exit Poll v/s Results: गुजरात विधानसभा और हिमाचल प्रदेश के चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. गुजरात में बीजेपी लगातार सांतवी बार जीत हासिल करने में सफल रही है और हिमाचल में हर बार की तरह सत्ता बदलने का रिवाज कायम रहा है. चुनाव होने के बाद और मतगणना से पहले विभिन्न मीडिया संस्थानों ने एग्जिट पोल के माध्यम से चुनाव परिणामों का अनुमान लगाया था. जिसमें नतीजे लगभग सटीक रहे हैं. सबसे ज्यादा एबीपी- सी वोटर्स के एग्जिट पोल के नतीजे बेहद करीब रहे हैं. आईए जानते हैं कि गुजरात में जन की बात, सी वोटर, एक्सिस माय इंडिया, पीएमआरक्यू, ईटीजी और टीवी9 के एग्जिट पोल के नतीजे कितने सटीक रहे हैं ?

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे और एग्जिट पोल

बीजेपी:- एबीपी- सी वोटर्स बीजेपी को 128-140 के बीच सीट दी थी, जन की बात ने 117-140 के बीच सीट, एक्सिस माय इंडिया ने 129-151 सीट, पीएमआरक्यू ने 128-148 सीट और इटीजी ने 139 सीट इसके अलावा टीवी9 ने 125-130 के बीच सीटें दी थीं. फाइनल नतीजों में बीजेपी को कुल 156 सीटें हासिल हुई हैं. एक्सिस माय इंडिया और सी वोटर के एग्जिट पोल के नतीजे बीजेपी की जीत के बेहद करीब रहे हैं. 

कांग्रेस:- एबीपी- सी वोटर्स ने  कांग्रेस को 34-51 के बीच सीटें दी थी, जन की बात ने 31-43 के बीच सीट, एक्सिस माय इंडिया ने 16-30 सीट, पीएमआरक्यू ने 30-42 सीट और इटीजी ने 30 सीट इसके अलावा टीवी9 ने 40-50 के बीच सीटें दी थी. लेकिन कांग्रेस को कुल 17 सीटें हासिल हुई हैं. जिसमें एक्सिस माय इंडिया  के नतीजे एग्जिट पोल के सटीक रहे हैं.

आम आदमी पार्टी :- एबीपी- सी वोटर्स ने आप को 6-13 के बीच सीट दी थी, जन की बात ने 3-11 के बीच सीट, एक्सिस माय इंडिया ने 9-21 सीट, पीएमआरक्यू ने 2-10 सीट और इटीजी ने 11 सीट इसके अलावा टीवी9 ने 3-5 के बीच सीटें दी थी. लेकिन आप को कुल 5 सीटें हासिल हुई हैं. जिसमें एबीपी- सी वोटर्स और टीवी 9  के नतीजे एग्जिट पोल के सटीक रहे हैं.

गौरतलब है कि गुजरात में बीजेपी की जीत के सबसे करीब एगजिट पोल एक्सिस माय इंडिया और पीएमआरक्यू रहे हैं लेकिन एबीपी- सी वोटर्स ने गुजरात में आप की जीत के सबसे सटीक नतीजों का अनुमान लगाया है. 

हिमाचल विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजे और एग्जिट पोल

बीजेपी:- हिमाचल में एबीपी-सी वोटर्स ने बीजेपी को 33 से 41 सीटें दी थी,  एक्सिस माय इंडिया ने 24-34 सीट, पीएमआरक्यू ने 34-39 सीट, इटीजी ने 38 सीट, जन की बात ने 32-40 सीट, मैटरीज ने 35-40 सीट और बीएआरसी ने 34-40 सीटें दी थी जिसमें से सभी के नतीजे हिमाचल में बीजेपी की जीत के बिल्कुल विपरीत रहे हैं. परिणामों में बीजेपी को  कुल 25 ही सीटें हासिल हो सकी हैं. 

कांग्रेस:- हिमाचल में एबीपी- सी वोटर्स ने कांग्रेस को 24 से 32 सीटें दी थी,  एक्सिस माय इंडिया ने 30-40 सीट, पीएमआरक्यू ने 28-33 सीट, इटीजी ने 28 सीट, जन की बात ने 32-40 सीट, मैटरीज ने 35-40 सीट और बीएआरसी ने 27-34 सीटें दी थी जिसमें से सभी के नतीजे हिमाचल में कांग्रेस की जीत के बिल्कुल विपरीत रहे हैं. परिणामों  में कांग्रेस ने सभी के एग्जिट पोल के नतीजों को फेल कर दिया. कांग्रेस को  कुल 40 सीटें हासिल हो सकी हैं. हालांकि एक्सिस माय इंडिया की कांग्रेस की जीत के नतीजे सटीक रहे हैं. 

आम आदमी पार्टी:- हिमाचल में एबीपी- सी वोटर्स ने आप 0 सीटें दी थी,  एक्सिस माय इंडिया ने 0 सीट, पीएमआरक्यू ने 0-1 सीट, इटीजी ने 0 सीट, जन की बात ने 0 सीट, मैटरीज ने 0 सीट और बीएआरसी ने 0-3 सीटें दी थी जिसमें से सभी के नतीजे हिमाचल में आप की हार के सटीक रहे हैं. परिणामों  में आप हिमाचल में खाता भी नहीं खोल सकी है.  एबीपी- सी वोटर्स और एक्सिस माय इंडिया और लगभग सभी के एग्जिट पोल के नतीजे सटीक रहे हैं.

यह भी पढ़े: National Party: BJP-कांग्रेस के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर क्या अरविंद केजरीवाल की AAP है विकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget