एक्सप्लोरर

Election Result: यूपी के रुझानों में 100 सीटों पर BJP आगे, पंजाब में AAP आगे, उत्तराखंड में बीजेपी-कांग्रेस में बराबर की टक्कर

राजनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद राज्य की 403 सीटों के चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई.

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में सभी विधानसभा सीटों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गयी. यूपी के शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है. पहले 26 मिनट के भीतर ही यूपी के रुझानों में बीजेपी ने 100 सीटों का आंकड़ा छू लिया. वहीं रुझानों में समाजवादी पार्टी 50 सीटों पर आगे है. बीएसपी 3 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है.

वहीं उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस में बराबर की टक्कर है. शुरुआती आधे घंटे में दोनों पार्टी 27-27 सीट पर आगे चल रही थी. वहीं पंजाब के रुझानों में आम आदमी पार्टी 28 सीट और कांग्रेस 18 सीट पर आगे चल रही है.

5 राज्यों के Live चुनावी नतीजे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कहां कितना सीटों पर हो रही है गिनती
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब के लोगों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था. 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग के साथ चुनाव की शुरुआत हुई थी और 7 मार्च को सातवें दौर के मतदान के साथ उसपर विराम लगा था. उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, गोवा की 40, उत्तराखंड की 70 और मणिपुर की 60 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. 

उत्तर प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा 202, गोवा में 21, उत्तराखंड में 36, मणिपुर में 31 और पंजाब में 59 है. यानी इन राज्यों में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को इतनी सीटों पर जीत हासिल करनी होगी. जिन पांच राज्यों में चुनाव हुए हैं उनमें से 4 में बीजेपी की सरकार है. गोवा, यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में 'कमल' खिला हुआ है, जबकि पंजाब में कांग्रेस सत्ता में है. 

यूपी की गद्दी किसके हाथ लगेगी ये आज तय हो जाएगा. योगी आदित्यनाथ पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अगर बीजेपी की सत्ता में वापसी कराते हैं तो ऐसा करने वाले वह पहले मुख्यमंत्री होंगे. वह बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री होंगे जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे. योगी मुख्यमंत्री बने तो 2007 के बाद पहले ऐसे नेता होंगे, जिन्होंने बतौर सीएम उम्मीदवार विधानसभा का चुनाव लड़ा.

ये भी पढ़ें-
UP Election Result: विदेश में पढ़कर पिता की विरासत संभालने के लिए चुनावी मैदान में उतरे, आज तय होगा जीत हार का फैसला

UP Election Result 2022: योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के लिये यूपी चुनाव में जीत के मायने क्या हैं? जानिए एक क्लिक में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget