एक्सप्लोरर

Election Fact Check: आप नेता आतिशी का पांच साल पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ लोकसभा चुनाव के दौरान हो रहा है वायरल

Fact Check: इस वायरल वीडियो में आप की नेता आतिशी बीजेपी को हराने के लिए गुंडे तक को वोट देने की अपील करती हुई नजर आ रही हैं. यूजर्स इस वीडियो को हाल फिलहाल का मानकर खूब शेयर कर रहे हैं,

Atishi Marlena Viral Video fact Check: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान शुरू होने से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है. दोनों ही दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं.

इन सबके बीच आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी की जनसभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. करीब 1 मिनट के वीडियो में वह बीजेपी को हराने के लिए गुंडे तक को वोट देने की अपील करती हुई नजर आ रही हैं. यूजर्स इस वीडियो को हाल फिलहाल का मानकर खूब शेयर कर रहे हैं, लेकिन पीटीआई ने जब इसकी पड़ताल की तो यह वीडियो भ्रामक निकला. टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो 2019 का है. यूजर्स पुराने और असंबंधित वीडियो को भ्रामक दावे के साथ मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान शेयर कर रहे हैं.

क्या किया जा रहा है दावा?

फेसबुक यूजर संदीप सरोज ने 25 अप्रैल 2024 को वायरल वीडियो पोस्ट किया और लिखा, “अगर गुंडे को वोट देना पड़े, तो गुंडे को दे देना क्योंकि मोदी को हराना है - आतिशी मारलेना. और यह आए थे राजनीति बदलने.”

पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें.


Election Fact Check: आप नेता आतिशी का पांच साल पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ लोकसभा चुनाव के दौरान हो रहा है वायरल

पवन गोयल नाम के एक अन्य फेसबुक यूजर ने लिखा, “ठगों और गुंडों से लड़ने और व्यवस्था बदलने का वादा करने वाली केजरीवाल की समर्थक आतिशी मारलेना का असली चेहरा. यहां वह बेझिझक लोगों से कहती हैं कि लोग ठगों और गुंडों को वोट करें क्योंकि बीजेपी को किसी भी कीमत पर हराना है.”

पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें.

इस तरह शुरू की पड़ताल

पड़ताल की शुरुआत करते हुए डेस्क ने सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा. इसमें ओखला टाइम्स का वॉटरमार्क दिख रहा था, इसलिए डेस्क ने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया.

इस दौरान आतिशी की पब्लिक मीटिंग का पूरा वीडियो हमें ओखला टाइम्स के यूट्यूब चैनल पर मिला. करीब 1 घंटे 13 मिनट का यह वीडियो 19 अप्रैल 2019 को अपलोड किया गया था. वीडियो की हेडिंग और डिटेल में बताया गया है कि पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की लोकसभा उम्मीदवार आतिशी तिकोना पार्क में लोगों से संवाद कर रही थीं.


Election Fact Check: आप नेता आतिशी का पांच साल पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ लोकसभा चुनाव के दौरान हो रहा है वायरल

वीडियो में 36:50-38:16 मिनट के हिस्से में वह कहती हैं, “मुझे नहीं लगता यह चुनाव (लोकसभा चुनाव 2019) एक सामान्य चुनाव है. इस इलेक्शन में जब हम अपना वोट डालने जाएं.. तो हम सिर्फ 5 साल के लिए वोट नहीं डाल रहे हैं. हम अपने देश के भविष्य को बचाने के लिए वोट डाल रहे हैं और हम सबकी जिम्मदेरी बनती है. हम देश के जिस भी हिस्से के वोटर हों हम सब की ये जिम्मेदारी बनती है कि हमें वहां पर वोट ऐसे कैंडिडेट को.. ऐसी पार्टी को डालना है जो वहां पर बीजेपी को हरा सकती हो, लेकिन हमें ये भी पता है कि ये एक फैक्ट है कि पूरे देशभर में कोई ऐसी सिंगल पार्टी नहीं है, जो बीजेपी को हरा सकती है.”

उन्होंने आगे कहा, “अलग-अलग स्टेट्स में अलग-अलग पार्टियां हैं, जो बीजेपी को हराने का माद्दा रखती हैं. उदाहरण के तौर पर यूपी में बीजेपी को सिर्फ एसपी (समाजवादी पार्टी) और बीएसपी (बहुजन समाज पार्टी) का गठबंधन हरा सकती है और कोई नहीं हरा सकती है. तो अगर आप यूपी के वोटर हैं तो हमें क्या करना चाहिए था, हमें अपना वोट जाकर एसपी और बीएसपी के गठबंधन को देना चाहिए, चाहे उसका जैसा भी कैंडिडेट हो. हमारे एक जानकार हैं.. वहां पर उनसे बात हो रही थी.. वो कहते हैं कि हमारे इलाके का कैंडिडेट गुंडा है मैं क्या करूं…. ऐसे में भी आंख बंद करके गठबंधन को वोट डाल आओ.. यह ऐसा इलेक्शन है, जहां बीजेपी का हराना जरुरी है.”

पूरा वीडियो यहां क्लिक कर देखें.

पड़ताल के दौरान हमें आतिशी के इस बयान से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट्स भी मिलीं. 29 अप्रैल, 2019 को न्यूज वेबसाइट जनसत्ता पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया कि वायरल वीडियो लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान का है. आतिशी का यह वीडियो लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के मतदान के दौरान वायरल हुआ था. पूरी रिपोर्ट यहां क्लिक करके देखें.

 


Election Fact Check: आप नेता आतिशी का पांच साल पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ लोकसभा चुनाव के दौरान हो रहा है वायरल

न्यूज वेबसाइट वनइंडिया और नवभारत टाइम्स ने उस समय (2019 में) आतिशी के बयान से जुड़ी खबर प्रकाशित की थी, जिसे यहां और यहां क्लिक कर देखें.


Election Fact Check: आप नेता आतिशी का पांच साल पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ लोकसभा चुनाव के दौरान हो रहा है वायरल

हमारी अब तक की पड़ताल से यह साफ है कि वायरल वीडियो लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान का है, जिसे मौजूदा आम चुनाव के दौरान भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

क्या है तथ्य?

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला.

क्या निकला निष्कर्ष?

डेस्क ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो करीब पांच साल पुराना है. लोकसभा चुनाव 2019 में पब्लिक मीटिंग के दौरान आतिशी ने यह बात कही थी, जिसे हाल का बताकर भ्रामक दावे के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान शेयर किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Election Fact Check: 'भाजपा कभी मजबूत भारत नहीं बना सकती', क्या सच में PM मोदी ने कहा ऐसा? जानिए वायरल वीडियो की हकीकत

 

Disclaimer: This story was originally published by PTI and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget