एक्सप्लोरर

EC की बड़ी कार्रवाई: आचार संहिता उल्लंघन को लेकर योगी, मायावती, आजम और मेनका पर बैन

इलेक्शन कमीशन ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले को गंभीरता से लेते हुए आज चार नेताओं के चुनाव प्रचार पर बैन लगा दिया है. इनमें मायावती, योगी आदित्यनाथ, आजम खान और मेनका गांधी के नाम हैं.

नई दिल्लीः आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर आज चुनाव आयोग ने कड़ी सख्ती दिखाई है. चुनाव आयोग ने आज दो ऐसे फैसले लिए जिनके जरिए उसने अपनी ताकत दिखाई है. पहले दोपहर में खबर आई कि चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीएसपी सुप्रीमो मायावती के सांप्रदायिक बयान को लेकर बड़ी कार्रवाई की. चुनाव आयोग ने दोनों ही नेताओं को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में दोषी पाया.

चुनाव आयोग ने योगी आदियत्यनाथ पर 3 दिन और मायावती पर 2 दिन के लिए चुनाव प्रचार, भाषण और बयानबाज़ी करने पर रोक लगा दी. दोनों नेताओं पर चुनाव आयोग का प्रतिबंध 16 अप्रैल सुबह 6 बजे से लागू हो जाएगा.

मायावती को देवबंद में उनके भाषण में मुसलमानों से किसी विशेष पार्टी को वोट न देने की अपील करने के लिये नोटिस जारी किया गया था. प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि बीएसपी प्रमुख ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया था.

वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ को मेरठ में एक रैली को संबोधित करते हुए उनकी "अली" और "बजरंग बली" वाली टिप्पणी के लिए नोटिस दिया गया था. बीजेपी नेता आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनावों की तुलना इस्लाम में श्रद्धेय 'अली' और हिंदू देवता बजरंग बली के बीच मुकाबले से की थी. आदित्यनाथ ने कहा था, "अगर कांग्रेस, सपा, बीएसपी को 'अली' पर विश्वास है तो हमें 'बजरंग बली' पर विश्वास है. दोनों नेताओं के बयानों की शिकायत चुनाव आयोग से की गई थी.

आजम खान और मेनका गांधी पर भी प्रतिबंध

इसके बाद रात को खबर आई कि इलेक्शन कमीशन ने आजम खान और मेनका गांधी के चुनाव प्रचार पर भी रोक लगा दी. आजम खान के चुनाव प्रचार पर 72 घंटे और मेनका गांधी के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे के लिए बैन लगा दिया है. चुनाव आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत प्रदत्त अधिकारों को इस्तेमाल करते हुये दोनों नेताओं के रवैये की आलोचना करते हुये देश में कहीं भी प्रचार अभियान में हिस्सा लेने से रोका है.

रामपुर से एसपी के उम्मीदवार आजम खान ने बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी. इस पर चुनाव आयोग ने कड़ा कदम उठाया है और उन पर 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है.

वहीं सुल्तानपुर से बीजेपी की उम्मीदवार मेनका गांधी ने भी समुदाय विशेष को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था. इसकी चुनाव आयोग से शिकायत की गई थी. अब चुनाव आयोग ने आजम खान के साथ मेनका गांधी पर भी बैन लगा दिया है. मेनका गांधी पर 48 घंटे का बैन लगाया गया है. दोनों नेताओं पर ये बैन कल सुबह 10 बजे से लागू हो जाएगा.

आपको बता दें कि दूसरे चरण के लिये 18 अप्रैल को होने वाले मतदान के मद्देनजर 16 अप्रैल को शाम पांच बजे से प्रचार अभियान थम जायेगा.

बदजुबानी पर EC का एक्शन, आजम खान 72 घंटे और मेनका गांधी 48 घंटे नहीं कर पाएंगे प्रचार

राहुल गांधी के ट्वीट पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, कहा-गठबंधन आपकी इच्छा नहीं दिखावा है

AAP से गठबंधन को लेकर राहुल गांधी ने कहा- हम गठबंधन को तैयार, केजरीवाल ने लिया यू टर्न

CM कमलनाथ बोले- जब PM मोदी पायजामा पहनना भी नहीं सीखे थे, तब नेहरू-इंदिरा ने फौज बना दी थी

सांप्रदायिक बयान पर EC की बड़ी कार्रवाई, योगी तीन दिन, मायावती दो दिन नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget