एक्सप्लोरर

क्या एकनाथ शिंदे में है महाराष्ट्र के नीतीश कुमार बनने का दम? जानें क्यों चर्चा में है 'बिहार मॉडल'

Nitish Model In Maharashtra: चुनाव में भाजपा ने सबसे अधिक 132 सीटें जीती हैं, जिसके बाद देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें लग रही हैं. एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 सीटों पर जीत हासिल की.

Nitish Model In Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने बड़ी जीत दर्ज की है, जिसमें भाजपा की प्रचंड जीत हुई है, लेकिन इस चुनाव के बाद “नीतीश मॉडल” की खूब चर्चा हो रही है. शिवसेना के प्रवक्ता नरेश म्हस्के का कहना है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद में एकनाथ शिंदे को बने रहना चाहिए. वहीं भाजपा के नेता प्रवीण दरेकर ने सीएम पद के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम लिया है.

चुनाव में भाजपा ने सबसे अधिक 132 सीटें जीती हैं, जिसके बाद देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें लगीं. वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 सीटों पर जीत हासिल की. इसको लेकर शिवसेना के प्रवक्ता नरेश म्हस्के का कहना है कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे को ही सीएम बने रहना चाहिए. ठीक उसी तरह जैसे बिहार में भाजपा ने संख्या बल पर फोकस नहीं किया और जनता दल यूनाइटेड के नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया.

क्या है नीतीश मॉडल? 

नीतीश मॉडल का मतलब यह है कि बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें एनडीए के पास 137 विधायक है. इसमें भाजपा के 80 विधायक हैं और जनता दल यूनाइटेड के 45 विधायक. यहां भाजपा की अधिक सीटें होने के बावजूद भी कुर्सी पर नीतीश कुमार बैठे हैं. इसी को शिवसेना के नेता “नीतीश मॉडल” कह रहे हैं, जिसमें कम विधायक होने के बाद भी शिंदे के पास ठीक नीतीश कुमार की तरह सीएम की कुर्सी रहे. 

क्या शिंदे को साइडलाइन कर देगी भाजपा?

दूसरी ओर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने यह दावा किया था कि भाजपा अपना उद्देश्य पूरा होने के बाद एकनाथ शिंदे को साइडलाइन कर देगी. इस पर भी नरेश म्हस्के ने कहा कि शिंदे ने खुद को स्थापित किया है और उनका नाम लोकप्रिय नेताओं में सबसे आगे है.

‘फडणवीस को सीएम बनना चाहिए’

वर्तमान सरकार में मंत्री दीपक केसरकर ने भी एकनाथ शिंदे से रविवार को मुलाकात की और उनके सीएम बने रहने की बात कही. उन्होंने यह भी कहा, “महाराष्ट्र की जनता ने देवेंद्र फडणवीस को जनादेश दिया है. महाराष्ट्र की जनता पीएम मोदी के पीछे खड़ी है. मेरी राय है कि फडणवीस को सीएम बनना चाहिए. फडणवीस ने गठबंधन को एकजुट रखा, सहयोगी दलों को उम्मीदवार दिए और जरूरत पड़ने पर पीछे भी हटे.”

यह भी पढ़ें- Jharkhand Assembly Elections: झारखंड में भले ही CM बन जाएं हेमंत सोरेन, लेकिन अगले 5 साल तक डराता रहेगा BJP का ये चुनावी आंकड़ा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget