एक्सप्लोरर

मुलायम परिवार में BJP की सेंधमारी, धर्मेंद्र यादव के बहनोई अनुजेश प्रताप सिंह ने ज्वॉइन की बीजेपी

मुलायम सिंह यादव के सगे छोटे भाई अभयराम के दामाद और धर्मेंद्र यादव के बहनोई अनुजेश प्रताप सिंह ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली है. इसके बाद धर्मेंद्र यादव ने अपने जीजा से रिश्ते खत्म कर लिए हैं.

नई दिल्लीः बीजेपी ने मुलायम परिवार में आख़िरकार सेंधमारी कर दी है. समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव के बहनोई अनुजेश प्रताप सिंह अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं. रविवार को आगरा में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के वहां पहुंचने के बाद ये फैसला हुआ. बहनोई के पाला बदलने के बाद धर्मेंद्र यादव ने उनसे अपने रिश्ते ख़त्म कर लिए. अपने लेटरहेड पर बयान जारी कर यादव ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी.

अनुजेश प्रताप सिंह की शादी धर्मेंद्र यादव की बड़ी बहन संध्या से हुई है. जो मैनपुरी में जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं. मुलायम सिंह यादव इस बार यहीं से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. धर्मेंद्र और संध्या के पिता अभयराम यादव हैं. जो मुलायम के सगे छोटे भाई हैं. अनुजेश के भगवा कैंप में जाते ही परिवार में खलबली मच गई है. तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. सबसे अधिक परेशान हैं धर्मेंद्र यादव क्योंकि सेंध तो आख़िर उनके घर में लगी है. इसीलिए तो अपने जीजा जी अनुजेश को लेकर कह रहे हैं “हम आपके हैं कौन”

वैसे तो संध्या और उनके पति अनुजेश प्रताप सिंह को लेकर मुलायम परिवार में पहले से तनातनी जारी थी. पहली खटखट तब हुई थी जब अखिलेश यादव यूपी के सीएम थे. मैनपुरी में ज़िला पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव था. समाजवादी पार्टी रामगेपाल यादव के खासमखास विधायक राजू यादव की पत्नी को चुनाव लड़वाना चाहती थी. लेकिन संध्या यादव ख़ुद ज़िला पंचायत अध्यक्ष बनना चाहती थीं. आख़िर में उनकी ही दावेदारी भारी पड़ी. लेकिन अनुजेश और अखिलेश यादव के परिवार में गाँठ तो पड़ ही गई. आख़िरकार ये गाँठ तब खुली जब 24 मार्च को अमित शाह रैली के लिए आगरा पहुँचे. पहले उन्होंने शाह से आशीर्वाद लिया. फिर बीजेपी के यूपी अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडे के सामने वे पार्टी में शामिल हो गए. फ़िरोज़ाबाद जिले के रहने वाले अनुजेश की मां उर्मिला यादव भी समाजवादी पार्टी की विधायक रह चुकी हैं.

अनुजेश प्रताप सिंह के साले धर्मेंद्र यादव बदायूं से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं. उनके छोटे भाई अनुराग यादव भी लखनऊ से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. साल 2017 में जब अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल यादव में ठनी हुई थी. तब धर्मेंद्र के पिता अभयराम ने शिवपाल का साथ दिया था. अखिलेश की नाराज़गी के बाद धर्मेंद्र ने बड़ी मुश्किल से अपने पिता की घरवापसी करवाई थी. अब अपने जीजाजी अनुजेश को लेकर वे परिवार में सवालों के घेरे में हैं.

भारतीय वायु सेना में शामिल हुआ अमेरिकी हेलीकॉप्टर चिनूक, जानें किस किस युद्ध में हो चुका है इसका इस्तेमाल

न्यूनतम आय गारंटी योजना: राहुल गांधी का बड़ा चुनावी वादा, कहा- सबसे गरीब 20 प्रतिशत लोगों को 72 हजार रु. सालाना देंगे

दिग्विजय सिंह Vs शिवराज सिंह: बीजेपी के गढ़ भोपाल सीट पर दो पूर्व CM हो सकते हैं आमने-सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget