एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: बीजेपी की जनता से अपील, कहा समझदारी और जिम्मेदारी से कीजिए मतदान

दिल्ली MCD चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसी बीच बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लोगों से समझदारी और जिम्मेदारी के साथ वोट करने की अपील की.

BJP Reaction Before Voting: दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड पर आज मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मतदान की प्रक्रिया शाम 5:30 बजे तक चलेगी. दिल्ली के 250 वार्ड पर कुल 1349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज दिल्ली की जनता के हाथों में है. हालांकि सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए जी तोड़ मेहनत की है.

सभी पार्टियों ने मेगा रोड शो, चुनावी सभाएं रैलीयां कर और बड़े-बड़े वादे कर लोगों को अपनी तरफ रूझाने की कोशिश की है. 15 वर्षों से दिल्ली के एमसीडी के सत्ता पर कायम बीजेपी इस बार भी चुनाव जीतने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है. आज मतदान की प्रक्रिया शुरू होने से पहले बीजेपी ने BJP Delhi टि्वटर हैंडल पर सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की. उन्होंने ट्वीट करके कहा कि दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए समझदारी और जिम्मेदारी के साथ मतदान कीजिए.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने भी वोटिंग से पहले दी अपनी प्रतिक्रिया

बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी मतदान से पहले अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की. आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव में नए मतदान‌का स्वागत करते है.आज का दिन हमारे लिए भी उत्साह का है. उन्होंने आगे कहा कि हमारी मेहनत का सार्थक दिन होने वाला है. साथी आदेश गुप्ता ने लोगों से यह भी साझा किया कि वह सुबह 8:30 बजे पटेल नगर जाकर से मतदान भी करेंगे.

1.47 करोड़ मतदाता देंगे वोट

दिल्ली नगर निगम चुनाव में कुल 1.47 करोड़ मतदाता अपने बहुमूल्य वोट का इस्तेमाल कर अपने पसंदीदा दावेदार को वोट देंगे जिसमें से 80 लाख पुरुष वोटर है और 67 लाख महिला वोटर शामिल है. दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए उतरी 1349 उम्मीदवारों में से 709 महिला उम्मीदवार हैं और 640 पुरुष उम्मीदवार है. राज्य चुनाव आयोग ने पोलिंग के लिए कुल 13 हजार 665 पोलिंग बूथ बनाए हैं और हर पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जिसमें से 3356 बूथ संवेदनशील है. यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. आज मतदान के दौरान 40 हजार पुलिसकर्मी पूरी दिल्ली में तैनात किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें:- Delhi MCD Election: दिल्ली में बीजेपी बनाम AAP की जंग, सुरक्षा व्यवस्था से लेकर उम्मीदवारों तक- वोटिंग से पहले पढ़ें 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget