एक्सप्लोरर

सारे चुनावी वादे दिल्ली की इस सीट पर हो जाते हैं फेल! 2009 से कोई भी पार्टी लगातार नहीं जीत पाई चुनाव

Delhi Elections 2025: दिल्ली की ये सीट 1993 में अस्तित्व में आई और पहली बार बीजेपी ने जीत हासिल की. अभी भी बीजेपी का ही विधायक है लेकिन पिछले 16 सालों से कोई भी पार्टी लगातार नहीं जीत पाई.

Rohtas Nagar Constituency: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चुनावी बिगुल बज चुका है. पिछले चुनाव में जिन आठ सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी उनमें से रोहतास नगर भी एक है. खास बात यह है कि साल 2009 में हुए उपचुनाव के बाद से कोई भी पार्टी यहां लगातार नहीं जीती है. अब देखना यह है कि यहां की जनता मौजूदा विधायक को जितेंद्र महाजन को एक बार फिर चुनते हैं या परिवर्तन के लिए वोट करते हैं.

रोहतास नगर से बीजेपी ने मौजूदा विधायक जितेंद्र महाजन को मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने सुरेश वाटी चौधरी को और आम आदमी पार्टी ने पूर्व विधायक और पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहीं सरिता सिंह को एक बार फिर मौका दिया है. 2020 के चुनाव में बीजेपी के जितेंद्र महाजन ने सरिता सिंह को 13 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. जितेंद्र महाजन के खाते में 73,873 वोट आए जबकि सरिता सिंह को 60,632 वोट मिले थे. कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व विधायक विपिन शर्मा को महज 5,572 वोट मिले थे. इस सीट पर 67.83 फीसदी वोटिंग हुई थी.

रोहतास नगर से कब कौन जीता?

यह विधानसभा क्षेत्र साल 1993 में अस्तित्व में आया. पहले चुनाव में इस सीट पर बीजेपी ने जीत का परचम लहराया था, तब आलोक वर्मा यहां से विधायक चुने गए थे. इसके बाद 1998 में कांग्रेस ने यह सीट बीजेपी से छीन ली थी. उधर, 2003 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने यहां पर जीत का परचम लहराया था. इसके बाद 2008 के चुनाव में कांग्रेस ने फिर यहां से जीत दर्ज की. यही नहीं, 2009 में यहां उपचुनाव भी हुआ था, जिसमें कांग्रेस के विपिन वर्मा ने जीत हासिल की थी. इसके बाद 2013 के चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की. इस चुनाव में बीजेपी के जितेंद्र कुमार ने आप के मुकेश हुड्डा को 14,943 मतों के अंतर से हरा दिया.

2015 में आम आदमी पार्टी ने भी जीती ये सीट

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने यहां पहली बार जीत का परचम लहराया था. सरिता सिंह ने बीजेपी के जितेंद्र महाजन को 7,874 मतों के अंतर से हराया था. सरिता सिंह और जितेंद्र महाजन तीसरी बार आमने-सामने हैं. दोनों एक-एक बार जीत चुके हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे मुकाबले में ऊंट किस करवट बैठता है. दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान है और नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी.

ये भी पढ़ें: Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में महिलाओं के हाथ होगी सत्ता की चाबी! इन राज्यों के आंकड़े दे रहे गवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget