एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP, BJP या कांग्रेस, किसकी बढ़ेगी टेंशन, फलोदी सट्टा बाजार की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Delhi Assembly Election: फलोदी सट्टा बाजार ने दिल्ली चुनाव को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होनी है. 8 को नतीजे आएंगे.

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल फुंक चुका है. राजधानी की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी 2025 को मतदान होगा. जबकि नतीजे 8 फरवरी को आएंगे. दिल्ली में सत्ताधारी पार्टी AAP, बीजेपी और कांग्रेस तीनों पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं. इन सबके बीच फलोदी सट्टा बाजार ने दिल्ली को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है. 

दिल्ली में आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. वहीं कांग्रेस ने 48 तो बीजेपी ने 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. राजधानी में नई दिल्ली को सबसे हॉट सीट माना जा रहा है. यहां से आप मुखिया अरविंद केजरीवाल चुनाव मैदान में उतरे हैं. उनके खिलाफ कांग्रेसने संदीप दीक्षित और बीजेपी ने पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को उतारा है. संदीप दीक्षित तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे हैं. उधर, कालकाजी सीट से AAP ने मौजूदा सीएम आतिशी मार्लेना और कांग्रेस ने अलका लांबा को उतारा है. 

दिल्ली चुनाव में किसका पलड़ा भारी?

हर चुनाव से पहले अनुमान जारी करने वाली फलोदी सट्टा बाजार वेबसाइट ने भी दिल्ली को लेकर अपने आंकड़े जारी कर दिए हैं. इसमें आम आदमी पार्टी को 37-39 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. दिल्ली में भले ही बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत हो, लेकिन इन आंकड़ों को आम आदमी पार्टी के लिए चौंकाने वाला माना जा रहा है. क्योंकि पिछले चुनाव में सत्ताधारी पार्टी को 62 सीटों के साथ प्रचंड जीत मिली थी.

क्या बीजेपी और कांग्रेस रहेंगे खाली हाथ?

फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़े बीजेपी और कांग्रेस के लिए भी झटका देने वाले हैं. दोनों पार्टियां सत्ता में आने के लिए पूरी दमखम लगा रही हैं. लेकिन इन आंकड़ों के मुताबिक, इस बार भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है. ऐसे में इस बार भी बीजेपी और कांग्रेस के हाथ खाली रह सकते हैं. दिल्ली में पिछले तीन बार से आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget