एक्सप्लोरर

दिल्ली: AAP को बड़ा झटका, गांधीनगर से विधायक अनिल बाजपेयी ने थामा BJP का दामन

बुधवार को सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने आप के सात विधायकों को दल बदलने के लिए 10-10 करोड़ रुपये की पेशकश की है. आप के तीन पार्षद भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के गांधी नगर से विधायक अनिल बाजपेयी शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए. यह कदम ऐसे समय में सामने आया है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप के नेताओं ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल होने का आरोप लगाया है.

बाजपेयी बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में यहां दिल्ली इकाई के कार्यालय में पार्टी में शामिल हुए. उन्होंने कहा, ''मैंने कई सालों तक आप के लिए काम किया. मैं सम्मान ना मिलने और पार्टी में व्यक्तिगत तरीके से कामकाज से दुखी हूं. पार्टी अपने रास्ते से भटक गई है.''

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ आप नेता गोपाल राय ने कहा कि पार्टी पहले ही कह रही है कि बीजेपी उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है. गौरतलब है कि बुधवार को सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने आप के सात विधायकों को दल बदलने के लिए 10-10 करोड़ रुपये की पेशकश की है.

हालांकि, बाजपेई ने बीजेपी में शामिल होने के लिए रुपये लेने से इनकार किया और कहा कि आरोप लगाना और फिर माफी मांगना केजरीवाल की आदत है. दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री गोयल ने गुरुवार को दावा किया कि सात नहीं बल्कि 14 आप विधायक पार्टी के संपर्क में हैं और वे हताशा और अपमान'' के कारण आप छोड़ना चाहते हैं. आप के तीन पार्षद भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- इन्हें देश में सुरक्षा की बेहतर स्थिति अच्छी नहीं लग रही

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'

अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'

क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि

INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...

'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन

सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?

Embed widget