एक्सप्लोरर

राजनाथ का दावा- मोदी सरकार पहले कार्यकाल में खत्म करने वाली थी 370, एक घटना की वजह से टला फैसला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अनुच्छेद 370 खत्म किये जाने को लेकर दावा किया है कि पिछली बार ही खत्म किए जाने को लेकर पूरी तैयारी हो गई थी लेकिन एक घटना हो गई. हमने दोबारा सत्ता में आते ही इसे खत्म कर दिया.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनाव में कश्मीर का मुद्दा छाया हुआ है. दोनों ही राज्यों में सत्तारूढ़ बीजेपी अनुच्छेद 370 हटाए जाने संबंधी फैसलों का जिक्र कर अपनी पीठ थपथपा रही है. तो वहीं विपक्षी पार्टियों का कहना है कि हरियाणा-महाराष्ट्र के अपने मुद्दे हैं, कश्मीर केवल ध्यान भटकाने के लिए है. इस बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने रविवार को हरियाणा में चुनावी जनसभा में कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने का काम मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल (2014 से 2019) में होने वाला था लेकिन एक घटना हो गई जिसकी वजह से यह संभव नहीं हो सका.

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृहमंत्री रहे राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में घटना का जिक्र नहीं किया. इसी साल अप्रैल-मई में हुए चुनाव के बाद संसद के पहले सत्र में मोदी सरकार ने पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का एलान किया था'.

राजनाथ सिंह ने हरियाणा के असंध में कहा, ''जब भी कोई चुनाव का अवसर आता था तो हमलोग कहते थे कि अगर हमें स्पष्ट बहुमत संसद में मिल गया तो अनुच्छेद 370 को समाप्त करेंगे. इस बार भी हमने वादा किया तो लोगों ने कहा कि साहब आपको तो पिछली बार (2014 के चुनाव में) भी बहुमत मिला था तो क्या किया आपने? होने ही वाला था लेकिन कुछ कारण थे. लेकिन जब आपने दोबारा अवसर दिया तो जो हमने कहा था वह करके दिखाया. जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा बन गया.''

बीजेपी नेता ने अपने दावे को पटौदी की रैली में भी दोहराया. राजनाथ सिंह ने कहा, ''हमलोग जनसंघ और बीजेपी बनने के बाद से ही कहते रहे कि जैसे ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनी हम जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए खत्म करेंगे. तो लोग कहते थे बीजेपी वाले धोखा देते हैं...''

उन्होंने आगे कहा, ''...मैंने कहा कि हमें जब पूर्ण बहुमत संसद में मिलेगा तो हम करेंगे. मिल गया तो आप कहेंगे कि पिछली बार क्यों नहीं किया तो मैं बता दूं कि तैयारी हो गई थी लेकिन एक घटना हो गई. प्रधानमंत्री ने मन पक्का बना लिया था. आपने देखा कि इसबार 2019 का चुनाव हुआ. संसद के गठित हुआ और पहले सत्र में ही अनुच्छेद 370 और 35ए को चुटकी बजाते हुए खत्म कर दिया गया है. प्राण जाए पर वचन न जाई.''

रक्षा मंत्री ने कहा, ''भारत में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे, यह संकल्प लेकर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने अपना बलिदान से दिया. हमने जम्मू-कश्मीर में धारा-370 को खत्म कर दिया है. आज हम डंके की चोट पर कह सकते हैं कि भारत अब ऐसा देश है जिसका एक संविधान है, एक प्रधान है और एक निशान है.''

कश्मीर में आज से बजेगी मोबाइल की घंटी, 370 हटने के 70 दिनों के बाद फिर शुरू होगी पोस्टपेड मोबाइल सेवा

पीएम मोदी बोले- कश्मीर के हालात सामान्य होने में 4 महीने भी नहीं लगेंगे, कांग्रेस-एनसीपी की भाषा पाकिस्तान जैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हवा में विमान के इंजन से निकलने लगा तेल, मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?
हवा में विमान के इंजन से निकलने लगा तेल, मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?
एक साल में 4 बार ट्रांसफर... परेशान हुईं भोपाल की IAS अफसर नेहा मारव्या, छलका दर्द
एक साल में 4 बार ट्रांसफर... परेशान हुईं भोपाल की IAS अफसर नेहा मारव्या, छलका दर्द
'रूसी पुलिस फंसाकर जबरन आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज
'रूसी पुलिस फंसाकर जबरन आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज
पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह
पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवा में विमान के इंजन से निकलने लगा तेल, मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?
हवा में विमान के इंजन से निकलने लगा तेल, मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?
एक साल में 4 बार ट्रांसफर... परेशान हुईं भोपाल की IAS अफसर नेहा मारव्या, छलका दर्द
एक साल में 4 बार ट्रांसफर... परेशान हुईं भोपाल की IAS अफसर नेहा मारव्या, छलका दर्द
'रूसी पुलिस फंसाकर जबरन आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज
'रूसी पुलिस फंसाकर जबरन आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज
पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह
पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'बाय-बाय पापा...' बोलकर चिनाब नदी में कूद गई लड़की, सुसाइड का वीडियो वायरल
'बाय-बाय पापा...' बोलकर चिनाब नदी में कूद गई लड़की, सुसाइड का वीडियो वायरल
सपा विधायक अतुल प्रधान हाउस अरेस्ट, पुलिस ने सहारनपुर जाने से रोका
सपा विधायक अतुल प्रधान हाउस अरेस्ट, पुलिस ने सहारनपुर जाने से रोका
दही-हांडी तोड़ने पहुंचा बंदर, यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं
दही-हांडी तोड़ने पहुंचा बंदर, यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं
Embed widget