एक्सप्लोरर

AAP से गठबंधन को लेकर हां-ना के बीच बोलीं शीला दीक्षित- दिल्ली में सातों सीटें जीतेगी कांग्रेस

खबर है कि कांग्रेस ने दिल्ली की सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं जिनका एलान पार्टी रविवार को कर सकती है.

नई दिल्लीः दिल्ली में कांग्रेस-आप गठबंधन को लेकर जारी उहापोह के बीच दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने आज ये दावा किया कि कांग्रेस दिल्ली की सातों सीटें जीतेगी. वहीं आप के साथ गठबंधन से भी इंकार नहीं किया.

खबर है कि कांग्रेस ने दिल्ली की सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं जिनका एलान पार्टी रविवार को कर सकती है. कांग्रेस अपने अनुभवी चेहरों को मैदान उतारने जा रही है. नई दिल्ली से अजय माकन, चांदनी चौक से शीला दीक्षित, उत्तर पश्चिम सीट से राजेश लिलोठिया उम्मीदवार हो सकते हैं. इसके अलावा पूर्वी दिल्ली से अरविंद सिंह लवली, दक्षिण दिल्ली रमेश कुमार और पश्चिमी दिल्ली से ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को कांग्रेस मैदान में उतार सकती है.

इसके अलावा लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय में 24×7 काम करने वाला कंट्रोल रूम शुरू कर दिया है. कंट्रोल रूम में सभी लोकसभा सीटों के नक्शे के साथ सारा ब्यौरा मौजूद है.

दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि हमारी तैयारी सभी सातों सीटों पर है, बाकी वक्त बताएगा कि क्या होगा. कांग्रेस दिल्ली की सातों सीटें जीतेगी, कल-परसों तक उम्मीदवारों का एलान होगा.

महीनों से बनी हुई है असमंजस की स्थिति बता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर कई महीनों से असमंजस की स्थिति बनी हुई है. काफी समय से दिल्ली, हरियाणा में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर हां-ना, हां-ना का दौर चल रहा है. पहले तो कांग्रेस में ही आप से गठबंधन को लेकर दो राय थी. शीला दीक्षित का खेमा गठबंधन का विरोध कर रहा था. वहीं अजय माकन और पीसी चाको इसके समर्थन में थे. जब पार्टी में करीब-करीब सहमति बनी तो आप ने हरियाणा और पंजाब में भी गठबंधन की शर्त रख दी. लेकिन पंजाब में गठबंधन से कांग्रेस ने साफ-साफ शब्दों में इनकार कर दिया.

दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं और यहां भी हरियाणा के साथ 12 मई को वोट डाले जाएंगे. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी.

क्या बटला हाउस एनकाउंटर पर सवाल उठाना शहीदों का अपमान नहीं था-पीएम मोदी

मोदी का ममता पर हमला, कहा- दो चरणों के बाद स्पीडब्रेकर दीदी की नींद उड़ी, 23 मई को होगा गुंडागर्दी का हिसाब

दिल्ली: गठबंधन पर बोली AAP, अगर मोदी-शाह की जोड़ी सत्ता में आई तो कांग्रेस होगी जिम्मेदार

छत्तीसगढ़ः कांग्रेस विधायक ने कहा- पीएम मोदी को फांसी पर लटका देना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget