एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता संजय निरुपम का विवादित बयान, कहा- औरंगजेब के आधुनिक अवतार हैं मोदी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने कहा कि औरंगजेब ने जजिया कर लगाकर हिंदुओं पर अत्याचार किया था, उसी तरह नरेंद्र मोदी मंदिरो को तोड़कर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जजिया कर लगा रहें हैं

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने पीएम मोदी की तुलना आधुनिक औरंगजेब से की और कहा कि उनसे बीजेपी के लोग भी त्रस्त हो चुके हैं. वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता अजय राय के समर्थन में नुक्कड़ सभा करने पहुंचे संजय निरुपम ने कहा, ''वाराणसी के लोगों ने जिस व्यक्ति को चुना वे औरंगजेब के आधुनिक अवतार हैं. क्योंकि यहां पर कॉरिडोर के नाम पर सैकड़ों मंदिरों को तुड़वाया गया और विश्वानाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर 550 रूपए का फीस लगाया गया.''

उन्होंने आगे कहा, ''ये इस बात का सबूत है कि जो काम औरंगजेब नहीं कर पाया वे नरेंद्र मोदी कर रहें हैं. औरंगजेब ने जजिया कर लगाकर हिंदुओं पर अत्याचार किया था, उसी तरह नरेंद्र मोदी मंदिरो को तोड़कर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जजिया कर लगा रहें हैं.''

आधे कांग्रेस नेता के जमानत पर होने के बीजेपी के दावों पर संजय निरुपम ने कहा कि कम से कम अमित शाह जैसे तड़ीपार लोगों की तरह जजों की हत्या नहीं कराते हैं. नरेंद्र मोदी 2002 के गुजरात गोधरा कांड के आरोपी हैं. अगर जमानत पर रहना अपराध है तो साध्वी प्रज्ञा को क्यों उम्मीदवार बनाया गया?

पीएम मोदी को राजीव गांधी वाले बयान पर EC की क्लीनचिट, बताया था ‘भ्रष्टाचारी नंबर वन’

उन्होंने कहा कि मोदी सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर वोट मांग रहे हैं. सेना ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे तब क्या नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री थे? रक्षा मंत्रालय पर सवाल उठाते हुए संजय निरूपम ने कहा कि उस रक्षा मंत्रालय का क्या करना जब देश के रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, रेल मंत्री और वित्त मंत्री भी चुनाव नहीं लड़ रहें हैं. चुनाव लड़ रहा है निरहुआ, सन्नी देओल, मनोज तिवारी और प्रज्ञा ठाकुर. अगर इतना मोदी लहर होता तो सभी चुनाव लड़ते.

ध्यान रहे कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब संजय निरुपम ने कोई विवादित बयान दिया हो. निरुपम ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के तुरंत बाद कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला की तुलना कुत्ते से की थी. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर बनी फिल्म बच्चों को दिखाए जाने पर कहा था कि मोदी जैसे अशिक्षित और निरक्षर व्यक्ति पर बनी फिल्म देखकर बच्चे क्या सीखेंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget