एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को कांग्रेस ने पार्टी से बाहर निकाला, ये है वजह

दिल्ली चुनाव: महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा को केजरीवाल की पार्टी ने द्वारका से उम्मीदवार बनाया है. महाबल मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधि में हिस्सा लेने के चलते कांग्रेस से बाहर निकाला गया.

दिल्ली चुनाव: दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि में हिस्सा लेने की वजह से कांग्रेस ने पूर्व सांसद और दिग्गज नेता महाबल मिश्रा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा आम आदमी पार्टी के टिकट पर द्वारका से चुनाव लड़ रहे हैं. महाबल मिश्रा ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर वेस्ट दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा था.

पार्षद से सांसद का सफर तय करने वाले महाबल मिश्रा को कांग्रेस का पूर्वांचली चेहरा माना जाता है. महाबल मिश्रा नासिरपुर विधानसभा से तीन बार विधायक रहे हैं और वह 2009 में पश्चिमी दिल्ली से सांसद बनने में भी कामयाब रहे थे. हालांकि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में महाबल मिश्रा को वेस्ट दिल्ली से हार का सामना करना पड़ा था.

दिल्ली चुनाव: पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को कांग्रेस ने पार्टी से बाहर निकाला, ये है वजह

24 घंटे में मिला टिकट

वहीं आम आदमी पार्टी ने द्वारका से मौजूदा विधायक आदर्श शास्त्री का टिकट काटकर विनय मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है. विनय मिश्रा भी पूर्व कांग्रेसी नेता रहे हैं. वह 2013 में भी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा चुके हैं. विनय ने कांग्रेस के टिकट पर पालम से 2013 का विधानसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि विनय मिश्रा को हार का सामना करना पड़ा था.

दिल्ली चुनाव: पाकिस्तान को केजरीवाल का करारा जवाब, कहा- मोदी मेरे पीएम हैं, कोई बाहरी दखल बर्दाश्त नहीं

विनय मिश्रा ने नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होने से एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी. 13 जनवरी को विनय मिश्रा ने आप की सदस्यता ली, जबकि 24 घंटे बाद ही 14 जनवरी को आम आदमी पार्टी ने द्वारका से उन्हें अपना उम्मीदवार बना दिया.

कांग्रेस से निकाले जाने पर महाबल मिश्रा ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है, जबकि नतीजों का एलान 11 फरवरी को होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget