एक्सप्लोरर

गाजीपुर की रैली में सीएम योगी बोले- विकास और बुलडोजर साथ काम करेगा

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल में लोगों को फ्री टेस्ट, फ्री इलाज, फ्री वैक्सीन मिली. सपा, बसपा की सरकार होती, तो ये सब मार्केट में ब्लैक हो जाता.

योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में गुरुवार को चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान सीएम ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. योगी ने रैली के दौरान बीजेपी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं और लोगों से दोबारा पार्टी को जिताने की अपील की. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में आज छठवें चरण की वोटिंग हो रही है. जो आज छक्का लग रहा है, बीजेपी 275 से आगे बढ़ रही है. सातवें चरण के बाद सीटों की संख्या 330 से पार जाएगी. एक तरफ बीजेपी गांव, गरीब, किसान, महिलाओं के कल्याण और विकास के लिए लड़ रही है, दूसरी तरफ सपा-बसपा और कांग्रेस के लोग वंशवाद और जातिवाद के लिए लड़ रहे हैं. योगी ने कहा कि उनकी संवेदना माफियाओं के प्रति हैं. जबकि बीजेपी लोगों के विकास के लिए काम करती है.

सीएम ने कहा, “ये लड़ाई विकास बनाम विनाश की हो चुकी है. ये लड़ाई भारत के उज्जवल भविष्य में यूपी की क्या भूमिका हो सकती है, उसे लेकर है. पिछले कुछ दशकों से गाजीपुर की पहचान किस तरह की कर दी गई है, पेशेवर माफिया और अपराधी गाजीपुर के नाम से पहचान बनाने का प्रयास करते हैं. इन्होंने यहां के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया है. याद कीजिए आज से कुछ दशक पहले सपा की सरकार थी. एक माफिया मऊ के अंदर रामलीला के आयोजन को रोकने के लिए जाता था. तमंचा लहराकर लोगों के घरों को जलाते हुए आगे बढ़ रहा था. सपा की सरकार उसके आगे कीड़े की तरह रेंग रही थी और मौन थी.”

गाजीपुर की रैली में सीएम योगी बोले- विकास और बुलडोजर साथ काम करेगा

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “इसी जिले में भाजपा के नेता की हत्या हुई. सपा ने अपराधियों के सामने घुटने टेके थे. जो सपा के समय तमंचा लहराते थे, आज वे कीड़े की तरह रेंगते हैं. व्हीलचेयर पर आज वे अपराधी जान की भीख मांगते हैं. मैं देख रहा हूं कि मेरी सभा में बुलडोज़र भी खड़ा है. ये वही बुलडोज़र है, जिसने गाज़ीपुर को लखनऊ से एक्सप्रेस-वे के माध्यम से जोड़ा है. इससे जो एक्सप्रेस वे बनते हैं, वो भी विकास है और जो गरीबों  के पैसे पर डकैती डालता है, जब उस पर बुलडोजर चलता है, वो भी विकास है. विकास और बुलडोजर दोनों साथ काम करते हैं. इसके लिए दमदार सरकार चाहिए.”

योगी ने कहा, “कोरोना काल में लोगों को फ्री टेस्ट, फ्री इलाज, फ्री वैक्सीन मिली. सपा बसपा की सरकार होती, तो ये सब मार्केट में ब्लैक हो जाता. कोरोना काल में सभी को राशन फ्री दिया जा रहा है. गरीबों को महीने में दो बार राशन दिया जा रहा है. दाल, तेल और नमक भी दिया जा रहा है. इत्र वाले मित्र के यहां ये पैसा चला जाता था. विकास का पैसा माफियाओं के पास, गुर्गों के पास चला जाता था.”

यह भी पढ़ेंः Ukraine Russia War: जंग में रूस को हुआ बड़ा नुकसान! यूक्रेन ने बताया, कितने मार गिराए सैनिक, कितने टैंक किए तबाह

Ukraine Russia War: रूस के विदेश मंत्री ने बताया कब तक चलेगा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध? परमाणु हमले का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget