एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: विधानसभा चुनाव से पहले दो घंटे में सियासी नब्ज टटोल गए अमित शाह

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और सीएम रमन सिंह ने प्रदेश में चलाये जा रहे दो अभियानों की जानकारी अमित शाह को दी.

नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दो घंटे के छत्तीसगढ़ दौरे ने कई राजनीतिक संदेश दे दिया. अमित शाह आज ओडिशा के दौरे पर थे लेकिन दो घंटे रायपुर एयरपोर्ट में रुककर उन्होंने 2018 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी की जानकारी सीएम रमन सिंह और बीजेपी के शीर्ष नेताओं से ली. उधर कांग्रेस ने अमित शाह के दौरे को बीजेपी के खराब हालत से जोड़ दिया. एयरपोर्ट में बैठक को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन भी किया, जिन्हें पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और सीएम रमन सिंह ने प्रदेश में चलाये जा रहे दो अभियानों की जानकारी अमित शाह को दी. पहला सीएम के लोक सुराज अभियान, जिसके तहत इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले सीएम हर जिले में जाकर लोगों की समस्या सुन रहे हैं. दूसरा जन आशीर्वाद यात्रा , जिसे बीजेपी संगठन की तरफ से चलाया जा रहा है और इसके तहत बीजेपी के कार्यकर्ता और विधायक गांव-गांव घूम रहे हैं.

वहीं अमित शाह के दो घंटे एयरपोर्ट में रुकने को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी की हालत खराब से जोड़ दिया. कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा सीएम के लोक सुराज अभियान और बीजेपी के जन आशीर्वाद यात्रा का प्रदेश में फीडबैक सही नहीं रहा है. इससे परेशान होकर अमित शाह छत्तीसगढ़ में दो घंटे रुके हैं. कांग्रेस का कहना है कि कर्नाटक जैसे राज्य में चुनाव है लेकिन अमित शाह वहां जाने के बजाय रायपुर आ रहे हैं जबकि पीएम नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को बीजापुर आने वाले हैं.

12 मार्च से 31 मार्च तक चले सीएम के लोक सुराज अभियान में कई जिलों में आम जनता ने सीएम से सीधे सवाल कर नाराजगी जताई थी. इसके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्रियों को भी इस अभियान में कई जिलों में जनता ने नकारा था. वहीं जन आशीर्वाद यात्रा में नेताओं के बहिष्कार तक की बात सामने आ रही है. ऐसे में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी को इस बात का आभास हो गया है कि इस बार चुनाव में जाना आसान नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget