एक्सप्लोरर

संजय राउत का दावा- बीजेपी को अपने दम पर नहीं मिलेगा बहुमत, एनडीए की बनेगी सरकार

Lok Sabha Election 2019: शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने राम माधव के बयान को दोहराते हुए कहा है कि बीजेपी अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी.

Lok Sabha Election 2019: बीजेपी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली शिवसेना का मानना है कि बीजेपी अपने दम पर सरकार नहीं बना पाएगी. राम माधव के बयान को दोहराते हुए शिवसेना ने कहा कि बीजेपी पूर्ण बहुमत नहीं पा सकेगी और उसे अगली सरकार के गठन के लिए सहयोगियों पर निर्भर रहना होगा.

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि बीजेपी के लिए 280 सीट के आंकड़े पर पहुंच पाना थोड़ा मुश्किल है, जैसा कि वह 2014 के चुनावों में कर पाई थी. राउत ने कहा, ''राम माधव ने जो कहा वह सही है. एनडीए अगली सरकार बनाएगी. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी होगी. फिलहाल, बीजेपी के लिए अपने दम पर 280-282 के आंकड़े तक पहुंच पाना मुश्किल दिख रहा है लेकिन हमारा एनडीए परिवार बहुमत के आंकड़े को पार कर जाएगा.''

राउत ने कहा कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनते हैं तो शिवसेना को खुशी होगी. राउत ने कहा, ''मैं राम माधव के बयान का स्वागत करता हूं और शिवसेना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा होगी. हमें खुशी होगी अगर मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनते हैं.''

उद्धव ठाकरे की पार्टी के लोकसभा में 18 सदस्य हैं और वह बीजेपी की बड़ी सहयोगी है. राम माधव ने पिछले हफ्ते कहा था कि लोकसभा चुनावों के बाद बीजेपी को अगली सरकार बनाने के लिए सहयोगियों के समर्थन की जरूरत होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget