एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: जिन सीटों पर बीजेपी नेताओं ने दिए थे विवादित बयान, वहां हिस्से आई हार

दिल्ली चुनाव: नफरत भरे बयानों की वजह से बीजेपी के नेता चुनाव आयोग के निशाने पर भी रहे. चुनाव आयोग ने बीजेपी के नफरत भरे बयान देने वाले नेताओं पर प्रचार करने से रोक लगाई थी.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: दिल्ली में केजरीवाल को मात देने के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. लेकिन चुनावी नतीजों में एक बार फिर से बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा. 2015 के मुकाबले बीजेपी के प्रदर्शन में थोड़ा तो सुधार हुआ है, पर इस बार भी पार्टी के 8 विधायक ही चुने गए हैं. बीजेपी ने शाहीन बाग, राम मंदिर, कश्मीर जैसे राष्ट्रीय मुद्दों को दिल्ली चुनाव में जोर शोर से उठाया था. इसके साथ ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के सांसद अनुराग, ठाकुर, प्रवेश वर्मा और चुनाव लड़ने वाले कपिल मिश्रा जैसे उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान के दौरान नफरत भरे बयान भी दिए. हालांकि इतना सब करने के बावजूद बीजेपी के हिस्से कोई बड़ी कामयाबी नहीं आ पाई.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जमकर प्रचार किया. योगी ने जिन 12 सीटों पर प्रचार का जिम्मा संभाला उनमें से सिर्फ तीन पर ही बीजेपी को जीत मिली. योगी आदित्यनाथ चार दिन दिल्ली में प्रचार कर रहे थे और वह अपनी किसी भी सभा में शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ चल रहे आंदोलन को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे थे.

चुनाव आयोग ने की कार्रवाई

जनकपुरी विधानसभा सीट पर वेस्ट दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने विवादित बयान दिया था. इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आशीष सूद को आम आदमी पार्टी के राजेश ने करीब 15 हजार वोटों से मात दी. प्रवेश वर्मा को अपनी विवादित बयानों की वजह से दो बार चुनाव आयोग की कार्रवाई का भी सामना करना पड़ा था. प्रवेश वर्मा पर चुनाव आयोग ने पहले 96 घंटे के लिए प्रचार करने से रोक लगाई और प्रचार के आखिरी दिन भी उनपर 24 घंटे का बैन लगा.

रिठाला विधानसभा सीट पर केंद्र सरकार में मंत्री अनुराग ठाकुर ने विवादित बयान दिया था. इस सीट पर आप के मोहिंद्र गोयल ने बीजेपी के मनीष चौधरी को करीब 14 हजार वोट से मात दी. अनुराग शर्मा पर भी चुनाव आयोग ने 72 घंटे के लिए प्रचार करने से रोक दिया था. मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा वोटिंग को भारत-पाक मैच करार देने की वजह से विवादों का शिकार हुए. कपिल मिश्रा पर चुनाव आयोग ने 48 घंटे के लिए प्रचार करने से बैन किया था. कपिल मिश्रा को आप उम्मीदवार अखिलेश त्रिपाठी ने हराया है.

केजरीवाल चुने गए विधायक दल के नेता, 16 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
West Bengal Election 2026: बंगाल में वोटर लिस्ट पर सियासी विस्फोट! आधी रात जारी सप्लीमेंट्री सूची से बढ़ा तनाव, कितने नाम जुड़े-कटे अब भी रहस्य
बंगाल में वोटर लिस्ट पर सियासी विस्फोट! आधी रात जारी सप्लीमेंट्री सूची से बढ़ा तनाव, कितने नाम जुड़े-कटे अब भी रहस्य
Assam Assembly elections 2026: असम चुनाव के लिए 9 अप्रैल को छुट्टी घोषित, वोटिंग के लिए मिलेगी खास सुविधा
असम चुनाव के लिए 9 अप्रैल को छुट्टी घोषित, वोटिंग के लिए मिलेगी खास सुविधा
Assam Assembly Election 2026: 'अगर गौरव पाकिस्तान में चुनाव लड़ें तो...', हिमंत बिस्वा सरमा ने कर दिया चौंकाने वाला दावा, क्यों ली मौज?
'अगर गौरव पाकिस्तान में चुनाव लड़ें तो...', हिमंत बिस्वा सरमा ने कर दिया चौंकाने वाला दावा, क्यों ली मौज?

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget