एक्सप्लोरर

Election 2022: गठबंधन को कितनी सीट, किसको मिलेगा टिकट? BJP चुनाव समिति की बैठक में आज पीएम मोदी भी होंगे शामिल

UP Elections: बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक आज पार्टी मुख्यालय में होगी. पार्टी इस महीने के अंत तक पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए सभी उम्मीदवारों के पत्ते खोल देगी.

UP, Goa, Uttarakhand, Punjab Assembly Polls:  उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी कोर कमेटी की बैठकों का दौर खत्म नहीं हो रहा है. कई दौर की बैठकों के बाद भी अब तक बीजेपी सारे उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं कर पाई है. गठबंधन के लिए सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी अभी सामने नहीं आया है. सोमवार को करीब 9 घंटे बैठक चली. आज केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee) की बैठक दिल्ली स्थित पार्टी के मुख्यालय में होगीजिसमें केंद्रीय गृह मंत्री व बीजेपी के कद्दावर नेता अमित शाह (Amit Shah) भी शामिल होने के लिए पहुंचेगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुडेंगे.

इस बैठक में सहयोगी दलों को दी जाने वाली सीटों पर भी चर्चा होगी. सारी माथापच्ची के बाद भी बीजेपी अब तक उम्मीदवारों की चार लिस्ट जारी कर पाई है. उत्तर प्रेदश के अलावा मणिपुर और पंजाब के उम्मीदवारों को लेकर भी सीईसी में चर्चा होगी. ये बैठक दोपहर 12 बजे शुरु होगी.

जेपी नड्डा तय करेंगे गोवा, उत्तराखंड और पंजाब के बाकी उम्मीदवारों ने नाम

बीजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) को गोवा, उत्तराखंड और पंजाब की शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए अधिकृत किया है. पार्टी ने अब तक उत्तर प्रदेश में 403 उम्मीदवारों में से 165 और पंजाब में 65 में से 34 उम्मीदवारों की घोषणा की है. वहीं उत्तराखंड की 70 में से 59 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए गए और गोवा की 40 सीटों में से 34 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

एक दिन पहले ही बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गठबंधन सहयोगियों पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ सीटों के बंटवारे की घोषणा की. PLC प्रमुख अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींडसा के शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, नड्डा ने कहा, बीजेपी 65 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पीएलसी 37 और शिअद (संयुक्त) पंजाब की 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

ये भी पढ़ें-

Prashant Kishor ने किया बड़ा दावा- 2024 में BJP को हराना संभव, सुझाया वो फॉर्मूला, जिससे विपक्ष की बन सकती है बात

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर चौकसी, आज ही होगा वीरता पुरस्कारों का ऐलान, राष्ट्रपति करेंगे देश को संबोधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget