एक्सप्लोरर

कोलकाताः बीजेपी का आरोप-TMC कार्यकर्ताओं ने हिंसा की, ममता बनर्जी ने कहा-बाहरी गुंडे लेकर आयी थी BJP

ममता बनर्जी ने विद्यासागर कॉलेज पहुंचकर ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने की भर्त्सना की और आरोप लगाया कि ये कार्य बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने किया है.

नई दिल्लीः कोलकाता में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो था जिसमें जमकर आगजनी और हंगामा हुआ. टीएमसी छात्र परिषद और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई. रोड शो में लगे वाहनों में आग लगाई गई जिसके बाद अमित शाह ने रोड शो खत्म कर दिया. अब इस घटना पर बीजेपी और पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है.

कोलकाता में अमित शाह के रोड शो के दौरान बवाल, आगजनी-हंगामे के बाद खत्म हुआ रोड शो

एक तरफ बीजेपी का आरोप है कि अमित शाह के रोड शो में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हिंसा की. इसके खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत भी की है और निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा. इस डेलिगेशन ने ईसी से अमित शाह के रोड शो में हिंसा की शिकायत की.

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि बीजेपी बाहरी गुंडे लेकर आयी थी. कोलकाता हिंसा के बाद ममता बनर्जी ने हिंसा की जगह पहुंचकर घायल छात्रों से मुलाकात की और मीडिया से बात कर बीजेपी के बाहरी गुंडों पर हिंसा करने के आरोप लगाए. 

ममता बनर्जी ने विद्यासागर कॉलेज पहुंचकर ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने की भर्त्सना की और आरोप लगाया कि ये कार्य बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने किया है. उन्होंने ये भी आरोप लगाए कि बीजेपी के कार्यक्रम में कई बाहरी लोग मौजूद थे और उन्होंने घटनास्थल पर अराजकता फैलाई. हालांकि बिना बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का नाम लिए उन्होंने कहा कि नेता कई बाहरी व्यक्तियों के साथ आए और गड़बड़ी मचाकर वहां से भाग गए.

इसके अलावा ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि कल उनकी पार्टी एक मेगा रैली का आयोजन करेगी और ईश्वरचंद्र विद्यासागर और स्वामी विवेकानंद की तस्वीरों के साथ प्रदर्शन करेगी.

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, पूछा- बारिश में क्या सभी विमान रडार से गायब हो जाते हैं?

माफी की शर्त पर SC ने प्रियंका शर्मा की रिहाई के दिए आदेश, ममता का मीम पोस्ट करने पर हुई थी गिरफ्तार

मणिशंकर अय्यर ने PM मोदी के लिए 'नीच आदमी' वाले बयान को सही ठहराया, BJP बोली- नाश तय है

गृह मंत्री राजनाथ सिंह का दावा- बीजेपी को 2014 की तुलना में अधिक सीटें मिलेंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget