एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार बदलेंगे पाला या BJP के साथ जाकर बिहार में बनाएंगे सरकार? सामने आई चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Bihar Elections 2025: स्वामी यो ने बिहार चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी का साथ नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि स्थिरता उनके लिए महत्वपूर्ण है.

Swami Yo Prediction on Nitish Kumar: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जो राजनीति की गरमाहट को और बढ़ा रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर उनके सहयोगी दलों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. सीएम नीतीश ने अपने राजनीतिक करियर में कई बार अपनी रणनीति बदली है, जिससे उनके फैसलों पर सवाल उठते रहे हैं. अब बड़ा सवाल ये है कि क्या इस बार के विधानसभा चुनाव से पहले वे भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ देंगे या फिर बीजेपी के साथ गठबंधन करके राज्य में फिर से अपनी सरकार बनाएंगे. इसी बीच, स्वामी यो ने सीएम नीतीश को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.

एक इंटरव्यू में स्वामी यो ने सीएम नीतीश कुमार और आगामी बिहार चुनाव को लेकर कहा, "फिलहाल किसी बड़े राजनीतिक बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है. नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का साथ छोड़ने वाले नहीं हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि वे अपने जीवन के चौथे चरण में प्रवेश कर चुके हैं और इस समय स्थिरता उनके लिए ज्यादा अहम है."

स्वामी यो ने बीजेपी को लेकर किया बड़ा दावा

उन्होंने आगे कहा, "बिहार चुनाव इस बार बीजेपी के लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है. पार्टी राज्य के युवाओं को एकजुट करने में सफल हो सकती है. जनता पहले से ज्यादा सजग है और ऐसा लगता है कि इस बार बिहार एक सही और निर्णायक फैसला लेने जा रहा है. अभी के हालात को देखते हुए किसी बड़े बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है."

बिहार में तीसरे विकल्प की तलाश जारी

भारतीय जनता पार्टी इस बार बिहार में 'मोदी मैजिक' के साथ-साथ युवा वोटरों को साधने पर फोकस कर रही है. बेरोजगारी, विकास और जातीय जनगणना जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर पार्टी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. बिहार में तीसरे विकल्प की तलाश अभी भी जारी है. पिछले कुछ सालों में पप्पू यादव, प्रशांत किशोर जैसे नेताओं ने भी राज्य में राजनीतिक वैकल्पिक मंच खड़ा करने की कोशिश की है. हालांकि, इन प्रयासों को अभी तक संपूर्ण जनसमर्थन नहीं मिला है, लेकिन युवा और शहरी मतदाताओं में इनकी बातें सुनी जा रही हैं.

ये भी पढ़ें-

पुतिन ने चल दी नई चाल; ट्रंप की नाराजगी के बीच भारत संग कौन से प्लान पर काम कर रहा है रूस? जानें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget