एक्सप्लोरर

Himachal Election 2022: हिमाचल की 68 सीटों पर वोटिंग जारी, 105 वर्षीय नारो देवी ने डाला वोट

Himachal Election 2022: हिमाचल में चल रहे मतदान के बीच राज्य की सबसे बुजुर्ग ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसके अलावा सीएम जयराम ठाकुर ने भी परिवार संग वोट डाला.

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनवा के लिए मतदान जारी है. चुनाव आयोग के अनुसार 11 बजे तक 17.98 फीसदी मतदान हो चुका है. वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी. वहीं, 68 विधानसभा सीटों की वोटों की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी, जिसके बाद तय हो जाएगा कि हिमाचल की गद्दी पर कौन बैठेगा. इस बार के हिमाचल विधानसभा चुनाव में कुल 412 प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी दोबारा से सत्ता में आने के दावे कर रही है, तो वहीं कांग्रेस भी सरकार बनाने के लिए अपनी ताल ठोक चुकी है, इसके अलावा आम आदमी पार्टी  थी, बसपा, सीपीआई (एम) भी चुनावी मैदान में हैं. 

105 वर्षीय नारो देवी ने डाला वोट
हिमाचल में चल रहे मतदान के बीच राज्य की सबसे बुजुर्ग ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला नारो देवी ने चुराह विधानसभा क्षेत्र में अपना वोट डाला. नारो देवी ने केंद्र संख्या 122 में मतदान किया. बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने परिवार के साथ सिराज विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने भी हिमाचल प्रदेश में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया. 

इन नेताओं ने भी डाला वोट
वहीं हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे. धूमल ने हमीरपुर के समीरपुर में मतदान किया. इस दौरान उनके साथ बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उनके परिवार ने भी मतदान किया. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रामपुर के मतदान केंद्र संख्या 83-84 पर मतदान किया. कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी वोटिंग की.
 
चुनाव आयोग के अनुसार हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अबतक 5.26 फीसदी, कांगड़ा जिले में सुबह 9 बजे तक 4.54 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 5.02 फीसदी मतदान हुआ. लाहौल और स्पीति में 1.56 फीसदी और सिरमौर में 6.26 फीसदी मतदान हुआ है.

यह भी पढ़ें: Himachal Election 2022 Live: हिमाचल में बर्फबारी के बीच मतदान करने पहुंच रहे वोटर्स, तमाम पोलिंग बूथों से सामने आई तस्वीरें, एक क्लिक में पढ़ें सभी अपडेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget