एक्सप्लोरर

दिल्ली किसी व्यक्ति या पार्टी की संपत्ति नहीं, जनता पूर्ण राज्य पर फैसला करेगी- अरविंद केजरीवाल

आप और बीजेपी नेताओं के बीच पूर्ण राज्य के मुद्दे पर बुधवार को ट्विटर पर तीखे वाण चलते रहे. कई घंटों तक चले इस सिलसिले में आरोपों के तीर जातिगत स्तर तक जा पहुंचे.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी किसी व्यक्ति या पार्टी की संपत्ति नहीं है और दिल्ली के लोग 'पूर्ण राज्य' के मुद्दे पर फैसला करेंगे. ''आप'' ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना सबसे बड़ा मुद्दा बनाया है. केजरीवाल और 'आप' नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आईटीओ स्थित अपने दफ्तर के बाहर बीजेपी का 2014 का घोषणा पत्र जलाया. इस घोषणा पत्र में बीजेपी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था.

इस बीच, केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की अगुवाई में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी 'आप' के घोषणा पत्र और इसके ''नाकाम'' वादों की एक सांकेतिक मीनार को जलाया और केजरीवाल की पार्टी पर दिल्ली के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया.

मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि पिछले 70 साल से दिल्ली के लोगों का शोषण किया गया और उन्हें धोखा दिया गया है. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बयान दिया था कि कि राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता क्योंकि इसके मुख्यमंत्री ने रेल भवन के सामने धरना दिया था.

'आप' प्रमुख ने कहा, ''तिवारी कहता है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता क्योंकि मैं धरना पर बैठ गया था. तुम्हारे बाप की दिल्ली है? तुम होते कौन हो?'' केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली किसी व्यक्ति या पार्टी की संपत्ति नहीं है.

दूसरी ओर,'आप' और बीजेपी नेताओं के बीच बुधवार को ट्विटर पर तीखे आरोप प्रत्यारोप के कई घंटों तक चले सिलसिले में आरोपों के तीर जातिगत स्तर तक जा पहुंचे.

सोशल मीडिया की इस गहमा गहमी में एक तरफ आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल और बीजेपी विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने मोर्चा संभाला, वहीं दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं बीजेपी के प्रवक्ता हरीश खुराना ने एक दूसरे पर आरोपों के जमकर तीर चलाए.

दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस का मुद्दा दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग और दिल्ली सरकार की उपलब्धियां से जुड़ा था.

इसकी शुरुआत दोपहर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुप्ता द्वारा केजरीवाल पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाने से हुई. गुप्ता के हवाले से दिल्ली बीजेपी द्वारा ट्वीट कर कहा गया, ''केजरीवाल जी आपकी ओछी हरकतों, झूठ और फरेब की राजनीति से पता चलता है कि आप किस खानदान से हैं.''

केजरीवाल द्वारा पूर्ण राज्य के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दिल्ली की जनता से झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए बीजेपी का चुनावी घोषणापत्र जलाये जाने के बाद गुप्ता ने कहा कि 'आप' नेता झूठ बोल रहे हैं.

केजरीवाल ने गुप्ता के आरोप को 'जातिगत हमला' बताते हुए ट्विटर पर कहा, ''विजेंदर जी, आपकी मुझसे लड़ाई है. जो कहना है मुझे कहिए, मेरे ख़ानदान को गाली मत दीजिए. मैं अग्रवाल ख़ानदान से हूँ और इस बात का मुझे गर्व है. अग्रवाल समाज ने देश की तरक़्क़ी में अहम भूमिका निभाई है. अपनी गंदी राजनीति में अग्रवाल समाज को मत घसीटिए.''

गुप्ता ने जवाबी ट्वीट में कहा, ''केजरीवाल जी मैं भी अग्रवाल समाज से आता हूँ! हमारे पूर्वज महाराजा अग्रसेन, युग पुरुष, रामराज्य के समर्थक एवं महादानी एवं समाजवाद के प्रथम प्रणेता थे. लेकिन आपकी हरकतों ने हम अग्रबन्धुओं को शर्मसार किया है. अपनी गंदी राजनीति के लिए महाराजा अग्रसेन जी की विरासत का इस्तेमाल मत करो.''

इस दौरान दिल्ली सरकार की उपलब्धियों के मुद्दे पर सिसोदिया और खुराना के बीच भी ट्विटर पर कई घंटों तक आरोपों का दौर चला. सिसोदिया ने आप सरकार के कामों का हवाला देते हुए बीजेपी पर पूर्ण राज्य के मुद्दे पर जनता से झूठ बोलने का आरोप लगाया.

सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ''जो वादे चुनाव में किए उससे ज्यादा काम हो रहा है दिल्ली में हरीश खुराना जी! लेकिन पूर्ण राज्य का वादा तो आपके मेनिफेस्टो में था उस पर आप लोगों ने यू टर्न क्यों ले लिया?''

इसके जवाब में खुराना ने कहा, ''जो चीज़ तुम्हारे पास है नहीं, उसका रोना रो रहे हो और जो है उससे भी बहुत कुछ किया जा सकता था. लेकिन हुआ नहीं. जब आप सत्ता में आए थे आपको पता था ना, आपके पास क्या अधिकार हैं? अब वादे पूरे नहीं हुए तो बहाना. सिसोदिया, चुनाव के पास ही क्यों पूर्ण राज्य की माँग, पहले क्यों नहीं?''

सुषमा स्वराज ने कहा- इमरान खान अगर हैं उदार तो आतंकी मसूद अजहर को भारत के हवाले करें

पाकिस्तान पर सुषमा स्वराज का बड़ा बयान,कहा- इमरान सरकार पहले आतंक पर लगाम लगाए तभी बात होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc Meeting LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA Bloc Meeting LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में थलापति विजय की TVK क्यों नहीं हुई शामिल? सामने आई ये वजह
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
Karuppu OTT Release:'करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे सूर्या और तृषा की ये धमाकेदार फिल्म?
करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
American Tourist in Bihar: US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
Embed widget