एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के ट्वीट पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, कहा-गठबंधन आपकी इच्छा नहीं दिखावा है

अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी के ट्वीट के बाद जवाबी हमला किया है और ट्वीट कर कहा है कि गठबंधन आपकी इच्छा नहीं मात्र दिखावा है

नई दिल्लीः दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सियासत अचानक गर्म हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच इसको लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. आप के साथ गठबंधन को लेकर राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि 'आम आदमी पार्टी से गठबंधन का मतलब बीजेपी का सफाया हो जाएगा. इस को सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस आप को चार सीट देने को तैयार है लेकिन अरविंद केजरीवाल ने एक और यू-टर्न ले लिया है.'

AAP से गठबंधन को लेकर राहुल गांधी ने कहा- हम गठबंधन को तैयार, केजरीवाल ने लिया यू टर्न

अब इस पर अरविंद केजरीवाल ने भी जवाबी हमला किया है और ट्वीट कर कहा है कि कौन सा यू-टर्न? अभी तो बातचीत चल रही थी. आपका ट्वीट दिखाता है कि गठबंधन आपकी इच्छा नहीं मात्र दिखावा है। मुझे दुःख है आप बयानबाज़ी कर रहे हैं. आज देश को मोदी-शाह के ख़तरे से बचाना अहम है।दुर्भाग्य कि आप यूपी और अन्य राज्यों में भी मोदी विरोधी वोट बांट कर मोदी जी की मदद कर रहे हैं.

साफ है कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर अभी भी तस्वीर साफ नहीं हुई है जबकि दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन भरना कल से शुरू हो रहा है. ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच चल रही रस्साकशी से कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा है.

संजय सिंह ने भी राहुल गांधी के ट्वीट पर पहले ही जवाब दे दिया था और ट्वीट कर दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन न हो पाने के लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पंजाब में आप के 4 सांसद 20 विधायक हैं जहां कांग्रेस एक भी सीट नही देना चाहती, हरियाणा जहां कांग्रेस का एक सांसद वहां भी कांग्रेस एक सीट नही देना चाहती, दिल्ली जहां कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं वहां कांग्रेस आप हमसे 3 सीट चाहते हैं क्या ऐसे होता है समझौता? आप दूसरे राज्यों में भाजपा को क्यों नही रोकना चाहते?

इसके अलावा संजय सिंह ने कुछ और ट्वीट कर कांग्रेस से सवाल किए हैं और उनमें कहा है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ की 31 सीटों पर समझौता करके आप मोदी के दुबारा सत्ता में लौटने की सम्भावना को पूरी तरह समाप्त कर सकते हैं. कांग्रेस मोदी जी के सत्ता में लौटने की सम्भावना को क्यों जीवित रखना चाहती है?

वहीं एक और ट्वीट कर संजय सिंह ने कहा कि जिन राज्यों में विपक्ष मज़बूत है यूपी, वेस्ट बंगाल, केरल वहां कांग्रेस पूरी मज़बूती के साथ लड़ रही है जहां कांग्रेस मज़बूत लड़ सकती है एमपी छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात वहां कांग्रेस शांत पड़ी है, भाजपा के ख़िलाफ़ क्यों ताक़त नही लगा रही है कांग्रेस?

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में गठबंधन करना चाहती थी लेकिन कांग्रेस की तरफ से इसके लिए कोई पॉजिटिव रेस्पॉन्स नहीं मिला. हारकर आप ने हरियाणा में जेजेपी के साथ गठबंधन कर लिया और राज्य की 10 सीटों में से केवल 3 सीटों पर लड़ना स्वीकार कर लिया.

CM कमलनाथ बोले- जब PM मोदी पायजामा पहनना भी नहीं सीखे थे, तब नेहरू-इंदिरा ने फौज बना दी थी

सांप्रदायिक बयान पर EC की बड़ी कार्रवाई, योगी तीन दिन, मायावती दो दिन नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार

सुप्रीम कोर्ट ने EC से कहा- हमें मायावती और CM योगी के खिलाफ उठाए गए कदमों के बारे में बताएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget