एक्सप्लोरर

Arunachal Pradesh Election 2024 Dates: अरुणाचल प्रदेश में कितने चरणों में होंगे चुनाव, देखें लोकसभा और विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

Arunachal Pradesh Elections 2024 Full Schedule: अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव 1 चरण में हुए थे. यहां दोनों चुनावों के लिए एक साथ 11 अप्रैल को मतदान हुआ था.

Arunachal Pradesh Elections 2024 Full Schedule: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग ने देश की सभी 543 सीटों पर मतदान की तारीखों की घोषणा शनिवार (16 मार्च, 2024) को विज्ञान भवन से कर दी है. लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा और इसके नतीजे 4 जून को आएंगे. इसी क्रम में अरुणाचल प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान किया जाएगा जो 19 अप्रैल को होगा. यहां लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं और उसकी तारीखें भी सामने आ चुकी हैं. 

चुनाव आयोग के शेड्यूल के अनुसार देश की अलग-अलग सीटों पर अलग-अलग चरणों में मतदान होगा. हालांकि, सभी सीटों के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे. मतदान की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो गई है. आचार संहिता चुनाव के नतीजे आने तक लागू रहेगी. इस दौरान राजनीतिक दलों पर कई तरह की पाबंदियां रहेंगी. इस दौरान संबंधित सरकार भी किसी नई योजना का ऐलान नहीं कर सकती है. प्रधानमंत्री और अन्य मंत्री भी कोई नई घोषणा नहीं कर सकते हैं.

2019 में पहले चरण में हुआ था मतदान
2019 में यहां पहले चरण में मतदान हुआ था. राज्य में 2 लोकसभा सीट हैं. दोनों सीटों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान हुआ था. हालांकि, लोकसभा चुनाव के बाद सभी 543 सीटों पर एक साथ नतीजों का एलान हुआ था. अरुणाचल प्रदेश की 2 सीटों के नतीजे भी अन्य राज्यों की लोकसभा सीटों के नतीजों के साथ जारी हुए थे. 2014 में यहां 1 चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. 2009 में भी यहां 1 चरण में 16 अप्रैल को वोटिंग हुई थी.

2019 में 1 चरण में हुए थे विधानसभा चुनाव
अरुणाचल प्रदेश में 60 सीटों के लिए 2019 विधानसभा चुनाव 1 चरण में हुए थे. यहां सभी सीटों पर मतदान 11 अप्रैल को हुआ था. नामांकन की आखिरी तारीख 25 मार्च और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 28 मार्च थी. चुनाव के नतीजे 23 मई को आए थे. इससे पहले 2014 में विधानसभा चुनाव 1 चरण (9 अप्रैल) को हुए थे. 2009 में (13 अक्टूबर) को वोटिंग हुई थी.

7 चरण में हुए थे 2019 के चुनाव
2019 में लोकसभा चुनाव में मतदान 7 चरण में हुआ था और चुनाव के नतीजे 23 मई को जारी हुए थे. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को हुआ था. दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रलै, चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल, पांचवें चरण का मतदान 6 मई , छठे चरण का मतदान 12 मई, सातवें और आखिरी चरण का मतदान 19 मई को हुआ था. 

इन राज्यों में भी हुए थे चुनाव
लोकसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हुए थे. अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी हुए थे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 Date: कितनी महिलाएं, कितने पुरुष और फर्स्ट टाइम वोटर्स तय करेंगे सत्ता पर पावर, जानें टोटल मतदाताओं की डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget