एक्सप्लोरर

अकाली दल का घोषणापत्र जारी, किसानों को मुफ्त बिजली, 25 रुपये किलो घी का वादा

लुधियाना: पंजाब चुनाव जीतने के लिए 10 सालों से सत्तासीन अकाली दल ने अपना घोषणापत्र जारी करते हुए लोकलुभावन वादों की झड़ी लगा दी. इनमें किसानों को दस घंटे मुफ्त बिजली, गरीबों को 25 रुपये किलो घी और 20 लाख नई नौकरियां देने का वादा सबसे अहम है.

उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने लुधियाना में घोषणापत्र जारी किया.

आइए जानते हैं अहम वायदों की पूरी लिस्ट:-

  • सरकार बनने पर गरीब परिवारों को 25 रुपए किलो के हिसाब से देसी घी दिया जाएगा
  • 20 लाख नई नौकरियां दी जाएंगी
  • 50 हजार युवाओं को बिना किसी डाउन पेमेंट के टैक्सी दी जाएगी
  • नीले कार्ड धारकों को आटा, चावल और दाल के साथ साथ चीनी भी 10 रुपए किलो दी जाएगी
  • गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे
  • हर शहर में वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी
  • गरीब परिवारों को दो महीने के अंदर फ्री गैस कनैकशन बांटे जाएंगे
  • बेघरों को घर दिए जाएंगे, कच्चे मकानों को पक्का किया जाएगा
  • किसानों की आमदनी को दोगुना किया जाएगा
  • सामाजिक सुरक्षा के तहक पेंशन 500 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये की जाएगी
  • 10 घंटे हर रोज़ बिजली फ्री दी जाएगी, फसल खराब होने पर किसानों को मुआवज़ा भी मिलेगा
  • मोहाली और अमृतसर को आईटी हब बनाया जाएगा
  • अमृतसर को सबसे सुंदर शहर बनाया जएगा
  • 2000 स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाए जाएंगे

इस मौके पर सुखबीर बादल ने केजरीवाल पर तंज कस्ते हुए कहा कि केजरीवाल सब से बड़े झूठे, ऐंटी नेशनल, ऐंटी पंजाबी हैं.

इसके साथ ही सुखबीर बादल ने कहा, "मेरा अमरिंदर सिंह के साथ कोई परिवारिक रिश्ता नहीं है, लेकिन टाइटलर और फुल्का का आपसी रिश्ता जरूर है. दोनों बिज़नस पार्टनेर हैं."

आपको बता दें कि पंजाब में 4 फरवरी को वोट डाल जाएंगे. पंजाब में त्रिकोणिय मुकाबाला माना जा रहा है. सत्ताधारी अकाली गठबंधन, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'

अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?

'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके

'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर

'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी

UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

Embed widget