एक्सप्लोरर

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के चुनाव में कौन जीतेगा? देखें इन माध्यमों पर ABP News का फाइनल ओपिनियन पोल

एबीपी न्यूज़ ने तीन राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता का मूड जानने की कोशिश की है. तीन राज्यों में 137 विधानसभा सीटों पर 14 हजार 92 लोगों की राय ली गई है. सर्वे अक्टूबर के आखिर हफ्ते में किया गया.

नई दिल्ली: इस महीने की 12 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. सभी राज्यों के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे. छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा तो मध्य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे.

पांच राज्यों में होने वाले ये विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव से करीब पांच महीने पहले हो रहे हैं, इसलिए इसे लोकसभा का सेमीफाइनल भी कहा जा रहा है. सबके में मन में यही सवाल है कि इन राज्यों में किसकी हवा है और किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा. पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी सत्ता में है तो एक राज्य कांग्रेस के हाथ में है. तेलंगना में टीआरएस सत्ता में है.

ऐसे माहौल में एबीपी न्यूज़ ने तीन राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता का मूड जानने की कोशिश की है. तीन राज्यों में 137 विधानसभा सीटों पर 14 हजार 92 लोगों की राय ली गई है. सर्वे अक्टूबर के आखिर हफ्ते में किया गया.

कहां-कहां देख सकते हैं फाइनल ओपिनियन पोल?

टीवी के साथ-साथ आप मोबाइल फोन और दूसरे तमाम प्लेटफॉर्म पर टेक्स्ट, फोटो, वीडियो के अलावा ABP न्यूज़ टीवी की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी. लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट और एप Hotstar पर भी फाइनल ओपिनियन पोल सर्वे की लाइव कवरेज को देखा जा सकेगा. इस फाइनल ओपिनियन पोल में तीन राज्यों की 520 विधानसभा सीटों के नतीजे बताए जाएंगे.

आप अपने एंड्राएड या आईओएस स्मार्टफोन में ABP News Live का एप इंस्टॉल करके लाइव टीवी के साथ-साथ देश का मूड सर्वे पर लिखी गई स्टोरी हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, बांग्ला, पंजाबी जैसी छह भाषाओं में पढ़ सकते हैं. आप #ABPOpinionPoll के साथ ट्वीट भी कर सकते हैं.

लाइव टीवी: abpnews.abplive.in/livetv/ हिंदी वेबसाइट: abpnews.in अंग्रेजी वेबसाइट: abplive.in

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर हम फाइनल  ओपिनियन पोल के सर्वे से जुड़ी हर जानकारी देंगे

हिंदी फेसबुक अकाउंट: facebook.com/abpnews अंग्रेज़ी फेसबुक अकाउंट: facebook.com/abplive हिंदी ट्विटर हैंडल: twitter.com/abpnewshindi अंग्रेजी ट्विटर हैंडल: twitter.com/abpnewstv हिंदी यूट्यूब:https://www.youtube.com/channel/UCmphdqZNmqL72WJ2uyiNw5w अंग्रेजी यूट्यूब: https://www.youtube.com/user/abpnewstv

आंकड़ों से आगे भी बहुत कुछ

फाइनल ओपिनियन पोल के नतीजों पर एक्सपर्ट और राजनीति के हर दांव-पेंच समझने वाले मेहमानों के बीच फुल डोज बहस भी होगी. किस क्षेत्र में किसे, क्यों, कैसे और कितनी सीटें मिल रही हैं इन तमाम प्रश्नों के यहां उत्तर मिलेंगे. राजनीतिक मेहमानों और चुनावी एक्सपर्ट की जुबानी आप जान पाएंगे कि क्या है देश का मूड.

मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को एक चरण में वोट डाले जाएंगे और नतीजे मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के साथ 11 दिसंबर को आएंगे. सूबे में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है. विधानसभा की 230 सीटें हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 165 सीटों पर जीत के साथ सत्ता पर अपना कब्जा जारी रखा था. कांग्रेस महज़ 58 सीटें ही जीत पाई थी. मध्यप्रदेश में 07 जनवरी से पहले-पहले नई सरकार का गठन जरूरी है. राजस्थान राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान साथ ही सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस अपनी-अपनी दावेदारी के साथ चुनावी मैदान में कूद पड़ी हैं. पूरे प्रदेश में सात दिसंबर को एक चरण में वोट डाले जाएंगे और नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे. विधानसभा की 200 सीटें हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 163 सीटों पर शानदार जीत के साथ सत्ता में वापसी की थी. कांग्रेस महज़ 21 सीटों पर सिमट गई थी. राजस्थान में 20 जनवरी से पहले-पहले नई सरकार का गठन जरूरी है. छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में दो चरण में वोट डाले जाएंगे. नक्सल प्रभावित इलाकों में 12 नवंबर को पहले चरण का मतदान होगा. वहीं दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे. सूबे में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है. विधानसभा की 90 सीटें हैं. 2013 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी 49 और कांग्रेस ने 39 सीट पर जीत दर्ज की थी. वहीं बीएसपी और अन्य के खाते में 1-1 सीट गई थी.

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget