एक्सप्लोरर

UP Exit Poll 2022: उत्तर प्रदेश में किस चरण में किसको कितनी सीटें? चौंकाने वाले हैं एग्जिट पोल के नतीजे

एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल ने बता दिया है कि कौन यूपी की सत्ता पर काबिज होने वाला है. एबीपी सी वोटर के फेज वाइज एग्जिट पोल के नतीजों में जानते हैं कि किस फेज में कौन सी पार्टी मजबूत साबित हुई है.

ABP Cvoter UP Exit Poll Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सातों चरणों की वोटिंग हो चुकी है. 403 सीटों पर जनता ने अपना फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है, ऐसे में लोगों के मन में एक ही सवाल है कि यूपी में कौन सरकार बना रहा है. फाइनल नतीजे 10 मार्च को आ जाएंगे. वहीं एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल ने बता दिया है कि कौन यूपी की सत्ता पर काबिज होने वाला है. एबीपी सी वोटर के फेज वाइज एग्जिट पोल के नतीजों में जानते हैं कि किस फेज में कौन सी पार्टी मजबूत साबित हुई है. 

पहले फेज के एग्जिट पोल के नतीजे- 58 सीट 
पहले फेज की 58 सीटों पर एग्जिट पोल के नतीजों ने साफ कर दिया है कि बीजेपी इस चरण में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी है. बीजेपी को इस फेज में 28-32 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. वहीं समाजवादी पार्टी के खाते में 23 से 27 सीटें जा रही हैं. बीएसपी को 2-4 सीटें मिलने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया है. कांग्रेस को इस फेज में 0 से 1 सीट मिल सकती है. वहीं अन्य को इस रीजन में शून्य से 1 सीटें मिल सकती है. 

पहले फेज के आंकड़े
BJP+ 28 से 32 सीटें
SP+  23 से 27 सीटें
BSP  2 से 4 सीटें
INC  0 से 1 सीटें
OTH 0 से 1 सीट

दूसरे फेज के एग्जिट पोल के नतीजे-55 सीटें
एग्जिट पोल के मुताबिक दूसरे फेज के चुनाव में समाजवादी पार्टी को 26-30 सीटें मिल सकती हैं. वहीं बीजेपी को इस चरण में 23-27 सीटें, बीएसपी को 1-3 सीटें, कांग्रेस को 0-1 सीटें और अन्य को 0-1 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. 

दूसरे फेज के एग्जिट पोल के आंकड़े
BJP+ 23 से 27 सीटें
SP+  26 से 30 सीटें
BSP  1 से 3 सीटें
INC  0 से 1 सीट
OTH 0 से 1 सीट

तीसरे फेज के एग्जिट पोल के नतीजे-59 सीटें
एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक तीसरे चरण की 59 सीटों में से बीजेपी को 38 से 42 सीटें मिल सकती हैं. वहीं सपा के खाते में 16 से 20, बीएसपी के खाते में 0 से 2, कांग्रेस के खाते में 0 से 1 और अन्य को 0 से 1 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

तीसरे फेज के एग्जिट पोल के आंकड़े
BJP+ 38 से 42 सीटें
SP+  16 से 20 सीटें
BSP  0 से 2 सीटें
INC  0 से 1 सीट
OTH 0 से 1 सीट

चौथे फेज के एग्जिट पोल के नतीजे-59 सीटें
चौथे चरण की 59 सीटों में से बीजेपी को 41 से 45 सीटें मिल सकती हैं. वहीं सपा के खाते में 12 से 16 सीटें जा सकती हैं. बीएसपी के खाते में 1 से 3, कांग्रेस के खाते में 0 से 1 और अन्य को 0 से 1 सीटें मिलने का अनुमान है.

चौथे फेज के एग्जिट पोल के आंकड़े
BJP+ 41 से 45 सीटें
SP+  12 से 16 सीटें
BSP  1 से 3 सीटें
INC  0 से 1 सीटें
OTH 0 से 1 सीट

पांचवें चरण के एग्जिट पोल के नतीजे-61 सीटें
पांचवें चरण की 61 सीटों में से बीजेपी को 39 से 43 सीटें मिल सकती हैं. वहीं सपा के खाते में 14 से 18 सीटें जा सकती हैं. बीएसपी के खाते में 0 से 1, कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अन्य को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है.

पांचवें फेज के एग्जिट पोल के आंकड़े
BJP+ 39 से 43 सीटें
SP+  14 से 18 सीटें
BSP  0 से 1 सीटें
INC  1 से 3 सीट
OTH 1 से 3 सीट

छठवें फेज के एग्जिट पोल के नतीजे-57 सीटें
छठवें चरण की 57 सीटों में से बीजेपी को 28 से 32 सीटें मिल सकती हैं. वहीं सपा के खाते में 18 से 22 सीटें जा सकती हैं. बीएसपी के खाते में 3 से 5, कांग्रेस को 2 से 4 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अन्य को 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान है.

छठवें फेज के एग्जिट पोल के आंकड़े
BJP+ 28 से 32 सीटें
SP+  18 से 22 सीटें
BSP  3 से 5 सीटें
INC  2 से 4 सीट
OTH  0 से 1 सीट

सातवें फेज के एग्जिट पोल के नतीजे-54 सीटें
सातवें चरण की 54 सीटों में से बीजेपी को 25 से 29 सीटें मिल सकती हैं. सपा के खाते में 17 से 21 सीटें जा सकती हैं. बीएसपी को 4 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है, कांग्रेस को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अन्य को 1 से 3 सीट मिलने का अनुमान है.

सातवें फेज के एग्जिट पोल के आंकड़े
BJP+ 25 से 29 सीटें
SP+  17 से 21 सीटें
BSP  4 से 6 सीटें
INC  0 से 2 सीट
OTH  1 से 3 सीट

यूपी की 403 सीटों पर एग्जिट पोल के नतीजे
यूपी की 403 सीटों में से बीजेपी को 228 से 244 सीटें मिल सकती हैं. सपा के खाते में 132 से 148 सीटें जा सकती हैं. बीएसपी को 13 से 21 सीटें मिलने का अनुमान है, कांग्रेस को 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अन्य को 2 से 6 सीट मिलने का अनुमान है.

यूपी के एग्जिट पोल का फाइनल आंकड़ा
BJP+ 228 से 244 सीटें
SP+  132 से 148 सीटें
BSP  13 से 21 सीटें
INC  4 से 8 सीट
OTH  2 से 6 सीट
  
यह भी पढ़ें- Punjab Exit Poll Result 2022: पंजाब में आम आदमी पार्टी मार सकती है बाजी, जानें किसके हिस्से में आएंगी कितनी सीटें

यह भी पढ़ें-Punjab Exit Poll Result 2022: पंजाब में बन सकती है आम आदमी पार्टी की सरकार, Exit Poll पर भगवंत मान का पहला रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget