एक्सप्लोरर

Punjab Exit Poll Result 2022: पंजाब में आम आदमी पार्टी मार सकती है बाजी, जानें किसके हिस्से में आएंगी कितनी सीटें

Punjab Exit Poll Result: पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था. एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी पंजाब में बाजी मार सकती है.

Punjab Exit Poll Result: पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों को लेकर एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनाते हुए नज़र आ सकती है. इस एग्जिट पोल में कांग्रेस के सत्ता में दोबारा वापसी करने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है.

एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक 51 से 61 सीट आ सकती है. कांग्रेस 22 से 28 सीट के साथ दसरे नंबर पर रह सकती है. शिरोमणि अकाली दल 20 से 26  सीटें हासिल कर सकती है. बीजेपी की अगुवाई वाला गठबंधन 7 से 13 सीटें मिल सकती हैं. अन्य के खाते में तीन से सात सीटें  सकती हैं.

एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 39 फीसदी वोट मिल सकते हैं. कांग्रेस पार्टी के हिस्से 27 फीसदी वोट आ सकते हैं. शिरोमणि अकाली दल और बीएसपी का गठबंधन 21 फीसदी वोट के साथ तीसरे नंबर पर रह सकता है. बीजेपी की अगुवाई वाला गठबंधन बी 9 फीसदी वोट हासिल करता हुआ दिखाई दे रहा है. अन्य दलों के हिस्से में चार पीसदी वोट आ सकते हैं.

कांग्रेस के हिस्से आ सकती है करारी हार

एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल से कांग्रेस के सत्ता में वापसी की कोई संभावना नज़र नहीं आ रही है. हालांकि आम आदमी पार्टी के सरकार बनने का रास्ता साफ दिखाई दे रहा है. लेकिन आम आदमी पार्टी को भी सरकार बनाने में किसी सहयोगी की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में अन्य और बीजेपी किंग मेकर की भूमिका में आ सकते हैं.

हालांकि कांग्रेस पार्टी के लिए एग्जिट पोल के नतीजे बेहद ही बड़ा झटका हैं, क्योंकि कांग्रेस को 2017 के विधानसभा चुनाव में 78 सीटों पर जीत मिली थी. लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम का चेहरा घोषित करने के बावजूद कांग्रेस पार्टी बुरी तरह से हारती हुई नज़र आ रही है. 

वहीं आम आदमी पार्टी का भगवंत मान को सीएम उम्मीदवार घोषित करने का दांव काम करता हुआ दिखाई दे रहा है. अगर एग्जिट पोल के नतीजे 10 तारीख को सही साबित होते हैं तो भगवंत मान का राज्य के नए सीएम के तौर पर शपथ लेना तय है. 

Punjab Exit Poll Result 2022 Live: पंजाब में किस पार्टी की बन सकती है सरकार? जानें एग्जिट पोल के आंकड़े

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget