एक्सप्लोरर

7 सेकेंड में दिल की बीमारी का पता लगाएगा ऐप! कौन है इसे बनाने वाला 14 साल का सिद्धार्थ

14 साल की उम्र में बच्चे जहां ठीक से दुनिया को समझ रहे होते हैं. उसे उम्र में सिद्धार्थ नंदयाला ने कमाल कर दिखाया है. इस बच्चे ने एक ऐसा ऐप बनाया है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों की जिंदगी बचाई जा सकेगी.

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से जुड़े एक भारतीय मूल के बच्चे ने दुनिया को हैरान कर दिया है. हम बात कर रहे हैं 14 साल के सिद्धार्थ नंदयाला की, जिन्होंने एक ऐसा एआई ऐप बनाया है जो सिर्फ 7 सेकंड में हृदय रोग का पता लगा सकता है. इस कमाल की खोज के बाद इस बच्चे की हर जगह तारीफ हो रही है.

सिद्धार्थ के इस आविष्कार का नाम है Circadian AI (सर्केडियन एआई). यह ऐप स्मार्टफोन के जरिए दिल की धड़कनों को सुनकर दिल से जुड़ी बीमारियों की जानकारी देता है - वो भी 96% से ज्यादा सटीकता के साथ! इस तकनीक का परीक्षण अब तक अमेरिका में 15,000 से ज्यादा मरीजों और भारत में 700 मरीजों पर हो चुका है.

कौन हैं सिद्धार्थ नंदयाला?

सिद्धार्थ अमेरिका में रहते हैं, लेकिन उनके पिता महेश का संबंध अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) से है. महेश साल 2010 में अमेरिका चले गए थे. वहीं सिद्धार्थ ने टेक्नोलॉजी में गहरी रुचि दिखाई और आज वे STEM IT नाम की संस्था के संस्थापक और सीईओ हैं. यह संस्था दुनियाभर में छात्रों को कोडिंग, रोबोटिक्स और एआई जैसी तकनीकों की शिक्षा देने का काम करती है.

सिर्फ एक ऐप बनाना ही सिद्धार्थ का मकसद नहीं है. वह चाहते हैं कि दुनियाभर में हर बच्चा टेक्नोलॉजी की ताकत को पहचाने और उसका सही इस्तेमाल करना सीखे. यही वजह है कि वो अपने साथियों को नई चीजें सीखने के लिए लगातार प्रेरित करते हैं. सिद्धार्थ का यह आविष्कार न सिर्फ मेडिकल फील्ड में क्रांति ला सकता है, बल्कि यह साबित करता है कि भारत का टैलेंट किसी उम्र का मोहताज नहीं होता. 14 साल की उम्र में सिद्धार्थ ने जो कर दिखाया है, वह दुनियाभर के युवाओं को नई दिशा दिखाने वाला कदम है.

डॉक्टरों ने क्या कहा?

14 साल के सिद्धार्थ नंदयाला का एआई ऐप सिर्फ एक टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि यह करोड़ों लोगों की जिंदगी बचाने की उम्मीद भी बन चुका है. यह इनोवेशन ऐसे वक्त पर आया है जब दिल से जुड़ी बीमारियां दुनियाभर में सबसे बड़ी जानलेवा समस्या बन चुकी हैं. आंकड़ों के अनुसार, हर साल लगभग 32% मौतें हृदय रोगों के कारण होती हैं, यानी दुनिया में हर तीसरी मौत का कारण दिल की बीमारी है.

लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी की डॉक्टर जमिला अहमद भी इस तकनीक की संभावनाओं को लेकर काफी उत्साहित हैं. उनका कहना है जो मरीज डॉक्टर के पास नहीं पहुंच पाते, उनके लिए अगर शुरुआती स्तर पर बीमारी का पता चल जाए, तो उनकी जान बचाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें- NEET UG Result 2025: इस दिन आ सकता है NEET UG एग्जाम का रिजल्ट, जानें कैसे कर पाएंगे चेक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget