एक्सप्लोरर

IAS Preparation: बनना चाहते हैं IAS तो इन विषयों से स्नातक करना हो सकता है फायदेमंद

आईएएस बनने का सपना जिन आंखों में होता है, उन्हें उसके अलावा कुछ नज़र नहीं आता. अगर आप भी शुरू से इस क्षेत्र में जाने का मन बना चुके हैं तो कुछ खास विषयों से स्नातक पास करना आपके लिये फायदेमंद हो सकता है. आइये जानें कैसे

Best Course For IAS Aspirants To Choose In Graduation: इसमें कोई दोराय नहीं कि किसी भी परीक्षा या उसके लिये विषय का चुनाव कैंडिडेट का निजी फैसला होता है. यह फैसला अधिकतर इस बात पर निर्भर करता है कि उसकी रुचि किस विषय में है, कौन सा विषय उसे समझ अच्छे से आता है और किस विषय को पढ़ना उसे बोझ नहीं लगता. इसके अलावा कुछ फैक्टर्स और भी होते हैं जो उसके निर्णय को प्रभावित कर सकते हैं, खासकर तब जब कैंडिडेट सिविल सर्विसेस में जाने की इच्छा रखता हो. कुछ और जरूरी बिंदु जिनके आधार पर यह फैसला हो सकता है, वे हैं, कौन सा विषय स्कोरिंग ज्यादा है, किस विषय से अधिकतर प्रश्न आते हैं और कौन सा विषय शुरू से आखिर तक ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है.

आजकल के समय में स्टूडेंट्स शुरू से ही अपने गोल्स को लेकर क्लियर रहते हैं. उन्हें पता होता है कि किस क्षेत्र में जाना है और उसके लिये क्या तैयारी करनी है. आईएएस परीक्षा के लिये भी एक बड़ा तबका कक्षा 12 या इसके आसपास ही तय कर लेता है कि उसे सिविल सर्विसेस में जाना है. ऐसे में अगला महत्वपूर्ण प्रश्न यह होता है कि स्नातक में ऐसे कौन से विषय लें जो इस परीक्षा को पास करने में मदद करें. हम नीचे कुछ विषयों का जिक्र करेंगे जिनकी सहायता से इस परीक्षा की डगर को कुछ हद तक आसान बनाया जा सकता है.

सोशल साइंस

ये तो हम सभी जानते हैं कि साइंस और आर्ट्स में से आर्ट्स को सिविल सेवा के लिये ज्यादा उपयोगी माना जाता है. हालांकि, वर्तमान में इसमें भी बदलाव देखने को मिले हैं फिर भी आर्ट्स वालों का अभी भी इस क्षेत्र में बोलबाला है. आर्ट्स के अंतर्गत भी सोशल साइंस विषय को खास तवज्जो दी जाती है. अगर पिछले कुछ सालों के डेटा पर नजर डालें तो ह्यूमैनिटीज़ से परीक्षा देने वालों के सफल होने का प्रतिशत अधिक था. पहले की तुलना में इसमें गिरावट आयी है लेकिन अभी भी ह्यूमैनिटीज़ वालों का तराजू ज्यादा भारी दिखायी पड़ता है.

इंजीनियरिंग

अगले नंबर पर हैं इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के कैंडिडेट्स. पिछले सालों के रिकॉर्ड देखने पर यह साफ होता है कि जिन स्टूडेंट्स ने वैकल्पिक विषय के रूप में टेक्निकल विषय चुने उनका न केवल आईएएस परीक्षा में चयन हुआ बल्कि इस विषय के चुनाव से उनकी रैंक भी अच्छी आयी. कड़ी मेहनत का तो कोई विकल्प नहीं है लेकिन अगर आपको यह विषय पसंद है या आप इस बैकग्राउंड के हैं तो यह आपके लिए लाभकारी ही सिद्ध होगा.

साइंस एंड मेडिकल साइंस

इस भाग का चुनाव करते समय हम पाते हैं कि साइंस या मेडिकल साइंस के सेलेक्शन से आईएएस की राह आसान नहीं हो जाती. लेकिन हर साल एक निश्चित संख्या में इस वर्ग के स्टूडेंट्स ने इन परीक्षाओं में सफलता पायी है. ज्यादातर मेडिकल साइंस के स्टूडेंट्स अपनी राह नौकरशाह बनने के लिए नहीं बदलते पर जब वे ठान लेते हैं तो सफल होकर ही दम लेते हैं. इनकी संख्या में धीमी लेकिन स्थिर बढ़ोत्तरी हो रही है. इस प्रकार हम इस निर्णय पर पहुंचते हैं कि कठिन परिश्रम का तो कोई विकल्प नहीं पर कुछ खास विषयों को अपनी रुचि के अनुसार चुनकर आप अपनी सफलता के प्रतिशत में इजाफा कर सकते हैं.

कौन से कारक बनते हैं IAS प्री-परीक्षा पास करने की राह में रोड़ा, जानें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Data Centre Boom Jobs in India : इंजीनियरों की होगी बल्ले-बल्ले! भारत का डेटा सेंटर बूम देगा 2030 तक 1 लाख नौकरियां
इंजीनियरों की होगी बल्ले-बल्ले! भारत का डेटा सेंटर बूम देगा 2030 तक 1 लाख नौकरियां
यूपी पुलिस सब-इन्स्पेक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें फटाफट चेक
यूपी पुलिस सब-इन्स्पेक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें फटाफट चेक
Open AI Career Tips : ओपन एआई से करियर को लेकर ऐसे मांगे मदद, बेहतरीन टिप्स के लिए जरूर पूछें ये 5 सवाल
ओपन एआई से करियर को लेकर ऐसे मांगे मदद, बेहतरीन टिप्स के लिए जरूर पूछें ये 5 सवाल
बैन के बाद खुला राज! 2022 से जम्मू यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में मौजूद थी विवादित किताब
बैन के बाद खुला राज! 2022 से जम्मू यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में मौजूद थी विवादित किताब

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget