एक्सप्लोरर

UP Police Constable Exam: कल से है परीक्षा, बदले गए कई सेंटर, यहां देखें चेंज सेंटर्स की पूरी लिस्ट

UP Police Constable Exam Centres: यूपी पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा का आयोजन कल से किया जाना है. इस बीच एग्जाम से ठीक पहले कुछ केंद्र बदल दिए गए हैं. यहां देखें नई लिस्ट.

UP Police Constable Exam Centres Changed: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड कल यानी 17 फरवरी से यूपी पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा 2024 का आयोजन करेगा. एग्जाम दो दिन 17 और 18 फरवरी के दिन आयोजित होंगे. इस बीच परीक्षा से जुड़ी ताजा खबर ये है कि कुछ सेंटर्स को बदल दिया गया है. यहां अब पेपर नहीं होंगे और नये केंद्र तय किए गए हैं जहां परीक्षा ली जाएगी. जानते हैं कौन से सेंटर चेंज हुए हैं और इनके लिए परीक्षा का आयोजन कहां किया जाएगा.

इन जिलों में बदले सेंटर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिन पांच जिलों के केंद्र बदले गए हैं, उनके नाम हैं – कौशांबी, गाजियाबाद, सीतापुर, संभल और लखीमपुर खीरी. बता दें कि यूपी पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा सभी 75 जिलों में आयोजित होगी. इसके लिए 2300 से ज्यादा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसके लिए फिंगर प्रिंट, फेस रिकग्निशन जैसे कई तरीकों को अपनाया जाएगा. इस परीक्षा के लिए 48 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है.

ये रही बदले हुए सेंटर्स की लिस्ट

विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार ये नये और पुराने केंद्र के पते हैं. कौशांबी में पहले परीक्षा हुबलाल इंटर कॉलेज, भरवारी महोबा में होनी थी. इस केंद्र का बदला और सही नाम है हुबलाल इंटर कॉलेज, भरवारी, कौशांबी. गाजियाबाद का पहले सेंटर था रॉयल जे इंस्टीट्यूट. इसका सही पता है – रॉयल एजुकेशन इंस्टीट्यूट एनएच 24, डासना, गाजियाबाद.

इसी तरह सीतापुर का पहले परीक्षा केंद्र का नाम था आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, तारिनपुर. सही नाम है – आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, करसाला रोड, नेपलापुर, सीतापुर. संभल के परीक्षा केंद्र का पुराना नाम – एमजीएम डिग्री कॉलेज, चंदौसी, संभल. अब नया सही नाम है – एमजीएम डिग्री कॉलेज, संभल. लखीमपुर खीरी का पुराना केंद्र का नाम – कृषक समाज इंटर कॉलेज, देवकली रोड, लखीमपुर खीरी, सही नाम – कृषक समाज इंटर कॉलेज, फत्तेपुर, लखीमपुर खीरी.

इस वेबसाइट से करें चेक

यूपी पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या अपडेट पाने के लिए आपको यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – uppbpb.gov.in. 

यह भी पढ़ें: RPSC ने लाइब्रेरियन के 300 पद पर निकली भर्ती, 20 फरवरी से करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget