एक्सप्लोरर

Education Budget 2023: खुलेंगे 157 नर्सिंग कॉलेज और 7 हजार से अधिक एकलव्य स्कूल, शिक्षा के क्षेत्र में हुईं ये बड़ी घोषणाएं

Budget 2023: वित्तमंत्री सीतारामन ने बजट पेश करने के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़ी घोषणाएं की. इसमें 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोलने से लेकर 7 हजार एकलव्य स्कूल खोलने तक कई बड़े एनाउंसमेंट हुए.

India Education Budget 2023: पांचवें आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने एजुकेशन के क्षेत्र में कई बड़ी घोषणाएं की. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश भर में 57 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के इस्तेमाल पर भी जोर दिया. उन्होंने रीजनल लैंग्वेज के ज्यादा इस्तेमाल और डिजिटल लाइब्रेरी की संख्या बढ़ाने की भी बात कही.

कोरोना के दौरान हुए पढ़ाई के नुकसान की होगी भरपाई

निर्मला सीतारामन ने कहा कि रीडिंग कल्चर को बढ़ावा देने और पेंडमिक के समय हुए पढ़ाई के नुकसान को पूरा करने के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट, चिल्ड्रन्स बुक ट्रस्ट और दूसरे सोर्सेस को रीजनल लैंग्वेजेस में भी किताबें उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इसके साथ ही इंग्लिश में भी किताबें उपलब्ध करायी जाएंगी. उन्होंने लाइबेरी के डिजिटलाइजेशन पर भी जोर दिया.

सात हजार से ज्यादा एकलव्य मॉडल स्कूल खुलेंगे

वित्तमंत्री ने अपनी घोषणा में कहा कि ट्राइबल स्टूडेंट्स के लिए देश भर में 7 हजार से ज्यादा एकलव्य मॉडल स्कूल खुलेंगे. इनमें पढ़ाने के लिए सेंटर, 38,000 से अधिक टीचर्स और सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति करेगा. यानी स्कूल के साथ ही रोजगार के भी अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे.

एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में बनेंगे एआई सेंटर

टॉप एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स में तीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोले जाएंगे. इसमें लीडिंग इंडस्ट्री प्लेयर्स पार्टनर होंगे जो रिसर्च में हेल्प करेंगे, नए एप्लीकेशन डेवलेप करने में मदद करेंगे और हेल्थ, एग्रीकल्चर आदि से संबंधित समस्याओं के हल निकालने में सहायता देंगे.

लाइब्रेरी भी सेट की जाएंगी

वित्त मंत्री ने कहा कि बच्चों और युवाओं के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी सेट की जाएगी, जिसमें सभी विषयों और सभी सेक्शन की किताबें उपलब्ध कराया जाएंगी. उन्होंने कहा कि स्टेट्स को भी प्रेरित किया जाएगा कि वे वार्ड और पंचायत लेवल पर लाइब्रेरी सेट करें ताकि नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी का फायदा हर कोई उठा सके.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट के सीएफओ मिस्टर वैद्यनाथन वी ने बजट 2023 के एजुकेशन सेगमेंट पर कहा, "हम वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन के बजट 2023 में की गई बड़ी घोषणाओं का स्वागत करते हैं. जिस तरह से उन्होंने नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की बात की, यह छात्रों के लिए खुशी की बात है. इससे छात्रों को कंपटीशन की तैयारी करने और ग्लोबल लेवल पर ज्ञान हासिल करने में सहायता होगी. वहीं पंचायत और वार्ड लेवल पर फिजिकल लाइब्रेरी से ग्रामीण बच्चों के विकास में तेजी आएगी. जिस तरह से सरकार 740 एकलव्य मॉडल के लिए शिक्षकों की भर्ती कर रही हम उसकी भी सराहना करते हैं. हालांकि, बजट में हायर एजुकेशन सेक्टर को लेकर कोई बड़ी घोषणा ना होना हमें निराश करता है."

यह भी पढ़ें: यहां पुलिस कॉन्सटेबल पद पर निकली बंपर भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget