एक्सप्लोरर

MBSE HSSLC 12th Result 2020: 14 जुलाई को आ सकता है मिजोरम बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट, mbse.edu.in पर कर सकेंगे चेक

मिजोरम बोर्ड स्कूल एजुकेशन (MBSE) 12वीं के रिजल्ट 14 जुलाई को जारी कर सकता है. मिजोरम बोर्ड 12वीं क्लास के नतीजे दोपहर 12 बजे घोषित किए जाने की संभावना है.

Mizoram Board 12th result 2020: मिजोरम बोर्ड स्कूल एजुकेशन (MBSE) 12वीं क्लास के नतीजे 14 जुलाई 2020 को घोषित करेगा. एमबीएसई के सूत्रों से पता चला है कि मिजोरम बोर्ड 12वीं क्लास के नतीजे दोपहर 12 बजे घोषित किए जाएंगे. वे सभी स्टूडेंट्स जो HSSLC की  परीक्षा में शामिल हुए थे रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर अपने रिजल्ट चेक कर सकेंगे. मिजोरम बोर्ड 12वीं क्लास की परीक्षाएं मार्च माह में आयोजित की गईं थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते और पूरे देश में लॉकडाउन के कारण कुछ परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं थी. इन पेंडिंग परीक्षाओं को 22 अप्रैल 2020 से करवाने का फैसला लिया गया था. लॉकडाउन के कारण इसे फिर स्थगित कर दिया गया. इसके बाद हायर सेकेंडरी स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) की आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस की परीक्षाएं 16 जून से कराने का फैसला किया गया था. परन्तु इसे एक बार फिर स्थगित कर 1 जुलाई से कराने का निर्णय लिया गया. इस बार यह मिजोरम बोर्ड के 12 वीं की पेंडिंग परीक्षाओं को 1 जुलाई से 3 जुलाई तक आयजित किया गया. इसमें अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गई. इसी के साथ कक्षा 10वीं के लिए कंपार्टमेंट परीक्षाएं भी आयोजित की गई. इन पेंडिंग परीक्षाओं के लिए लगभग 4,700 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. परीक्षा राज्य भर के 79 परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई थी. अब इन परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू करदिया गया है. जैसे ही मूल्यांकन कार्य खत्म होगा वैसे ही रिजल्ट तैयार कर जारी करने की तिथि घोषित की जायेगी. उम्मीद है कि रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय अगले एक –दो दिनों में घोषित कर दिया जाय. बतादें कि मिजोरम बोर्ड की 12 वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए हजारों स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया  था. मिजोरम बोर्ड 10वीं के रिजल्ट 2020   वर्ष 2020 के मिजोरम बोर्ड 10वीं क्लास के नतीजे घोषित किये जा चुके हैं. 10वीं में 18594 स्टूडेंट्स पास हुए थे. इस साल का पास फीसदी 68.33 फीसदी था.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget