एक्सप्लोरर

Mizoram Board Result 2024: मिजोरम बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी, 73.37 स्टूडेंट्स ने पास की परीक्षा

MBSE HSLC Result 2024: मिजोरम बोर्ड ने दसवीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इसे चेक करने के लिए नीचे दी वेबसाइट पर जा सकते हैं. इस बार लड़कों ने लड़कियों से ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया है.

MBSE Mizoram Board 10th Result 2024 Declared: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने मिजोरम बोर्ड दसवीं परीक्षा के नतीजों का ऐलान कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने इस साल के मिजोरम बोर्ड दसवीं की परीक्षा दी हो, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए एमबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – mbseonline.com. यहां से रिजल्ट भी देखा जा सकता है और आगे के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी या अपडेट भी पाया जा सकता है.

इसके अलावा एक और वेबसाइट है जहां से मिजोरम बोर्ड के नतीजे देखे जा सकते हैं. इस वेबसाइट का पता ये है – mbse.edu.in. रिजल्ट चेक करने की स्टेप बाय स्टेप जानकारी हम आगे दे रहे हैं. आप इस प्रोसेस को फॉलो करके नतीजे चेक कर सकते हैं.

इन आसान स्टेप्स से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • मिजोरम बोर्ड दसवीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी mbse.eud.in पर.
  • इसके अलावा ऊपर बतायी गई दूसरी वेबसाइट पर भी जा सकते हैं. यहां पहुंचकर देखें कि होमपेज पर पब्लिकेशन लिंक कहां लिखा है.
  • मिलने पर इस पर क्लिक करें. ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको Result नाम का सेक्शन देखना होगा.
  • ये पेज खुलने पर देखें कि MBSE HSLC Result 2024 Link नाम का लिंक कहां दिया है. मिलने पर उस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही फिर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने डिटेल जैसे रोल नंबर वगैरह डालने होंगे. डिटेल डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक कर लें, डाउनलोड कर लें और चाहें तो हार्डकॉपी निकालकर रख लें.
  • आगे की जानकारी के लिए भी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.

ऐसे रहे इस बार के नतीजे

इस बार का मिजोरम बोर्ड का दसवीं का कुल पास प्रतिशत 73.37 परसेंट गया. अगर लड़के और लड़कियों के अलग-अलग पास प्रतिशत की बात करें तो लड़कों ने ज्यादा अच्छा परफॉर्म किया. लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 72.48 परसेंट रहा, जबकि लड़कों का कुल पास प्रतिशत 74.38 परसेंट गया. इस बार कुल 18561 बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था.

कौन बने टॉपर

इस साल की मिजोरम बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में लालमोइपुइया लॉमज़ुअल ने टॉप किया है. उनके 500 में से 485 अंक आए हैं. सेकेंड पोजीशन पर रहीं वनलालमुआनपुई, इन्होंने 500 में से 480 अंक पाए हैं. तीसरे स्थान पर 500 में 478 अंक पाकर एच लालसंगपुइया रहे.

इस डायरेक्ट लिंक से देखें रिजल्ट.

यह भी पढ़ें: गूगल के ये सर्टिफिकेट कोर्स देंगे करियर को नई उड़ान 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget