एक्सप्लोरर

CTET 2024: सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा के नतीजे जारी, यहां से चेक कर सकते हैं स्कोरकार्ड

CTET 2024 Result: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सीटीईटी परीक्षा 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं. इन्हें चेक करने के लिए आप नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

CBSE Releases CTET Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस प्रकार एक लंबे समय से सीटीईटी रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे लाखों कैंडिडेट्स का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. वे उम्मीदवार जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – ctet.nic.in. यहां से कैंडिडेट्स अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

  • सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2024 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ctet.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करने पर एक नया पेज खुलेगा जहां आपको सीटीईटी जुलाई परीक्षा का रिजल्ट लिंक दिखायी देगा, इस पर क्लिक करें.
  • अब जो नया पेज खुले इस पर अपने लॉगिन डिटेल्स यानी एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ साथ ही कैप्चा कोड डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • इतना करते ही आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें. ये आगे की प्रक्रिया में आपके काम आएगा.
  • इस बारे में कोई भी जानकारी या अपडेट पाने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं.

इस डेट पर हुआ था एग्जाम

बता दें कि सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई के दिन 136 शहरों के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था. पेपर दो शिफ्ट में हुआ था. इसे पास करने वाले कैंडिडेट्स डिजिलॉकर से अपनी मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट्स डाउनलोड कर सकते हैं.

वैलिडिटी कितनी होती है

एक बार ये परीक्षा पास कर ली तो इसकी वैलिडिटी लाइफ टाइम होती है. यानी इस सर्टिफिकेट के बेस पर आप कभी भी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं, आप योग्य माने जाएंगे.

सीबीएसई ने फाइनल आंसर-की भी रिलीज कर दी है. प्रोविजनल आंसर-की 24 जुलाई के दिन जारी हुई थी और फिर इस पर ऑब्जेक्शन करने की तारीख 27 जुलाई तक बढ़ा दी गई थी. हालांकि अब रिजल्ट और फाइनल आंसर-की दोनों ही प्रकाशित हो चुके हैं.

क्यूआर कोड

डिजिटल मार्कशीट्स और सर्टिफिकेट्स में इनक्रिप्टिड क्यूआर कोड होगा. इसे स्कैन करना पड़ेगा जो डिजिलॉकर मोबाइल ऐप की मदद से किया जा सकता है. यहां से आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. आगे की जानकारी के लिए वेबसाइट देखते रहें.

रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं.

यह भी पढ़ें: UPSC क्रैक करने के बाद भी टीचर क्यों बनें विकास दिव्यकीर्ति? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget