एक्सप्लोरर

Bihar NEET Merit list: बिहार के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए BCECEB मेरिट लिस्ट जारी, आस्था सिन्हा ने किया टॉप

BCECEB Bihar NEET merit list released: बिहार के मेडिकल कॉलेजों में 85 फीसदी सीटों पर एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई. इस लिस्ट में आस्था सिन्हा ने टॉप किया है.

BCECEB Bihar NEET merit list 2020 released: बिहार मेडिकल कॉलेजों की 85 प्रतिशत सीटों पर नामांकन के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) ने मेरिट लिस्ट और सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है. इस साल बिहार का कटऑफ 720 अंकों में 699 अंक रहा. बिहार की आस्था सिन्हा ने इस मेरिट लिस्ट में टॉप स्थान प्राप्त किया. उन्हें 699 अंक मिले हैं. आस्था सिन्हा को NEET {UG} 2020 परीक्षा की ऑल इंडिया रैंक लिस्ट में 118वां स्थान मिला था. आस्था सिन्हा बीसी कैटेगरी की स्टूडेंट है. बीसी केटेगरी के विक्रम कुमार को आस्था के बाद दूसरा स्थान मिला है. इन्हें नीट परीक्षा की आल इंडिया रैंक में 144वां स्थान प्राप्त हुआ था. इन्होंने 720 में 695 अंक हासिल किया. ये भी बीसी कैटगरी के हैं.

बीसीईसीईबी मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान उत्कर्ष भारद्वाज को प्राप्त हुआ. अनारक्षित कैटेगरी के उत्कर्ष भारद्वाज को नीट में ऑल इंडिया 149 रैंक मिली थी. नीट 2020 परीक्षा में 695 अंक प्राप्त करने वाले सिदरत बिलाल फरीदी को चौथी और 691 अंक हासिल करने वाली तनीसा दयाल को पांचवीं रैंक मिली है. सिदरत को नीट 2020 में ऑल इंडिया 155 रैंक और तनीसा को नीट 2020 में ऑल इंडिया 210 रैंक मिली थी.

इस प्रकार BCECEB ने 10310 छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी की है. बीसीईसीईबी के टॉप टेन में पांच अनारक्षित वर्ग के और पांच बीसी कैटोगरी के छात्र शामिल हैं.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू

च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 19 नवंबर 2020 से शुरू हो गई है.रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2020 तय की गई है.

फर्स्ट राउंड सीट एलॉटमेंट

फर्स्ट राउंड के प्रोविजनल सीट का एलॉटमेंट 27 नवंबर 2020 को जारी किया जायेगा. वहीं एलॉटमेंट लेटर और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 27 नवंबर 2020 से 1 दिसंबर 2020 तक चलेगी. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन 28 नवंबर 2020 से 1 दिसंबर 2020 तक होगा.

सेकेंड  राउंड सीट एलॉटमेंट

सेकेंड राउंड की प्रोविजनल सीट एलॉटमेंट की लिस्ट 4 दिसंबर 2020 को जारी की जाएगी. सेकेंड राउंड के एडमिशन की प्रक्रिया 05 से 07 दिसंबर 2020 तक चलेगी. स्टूडेंट्स को यदि अगले राउंड की काउंसलिंग के लिए अपग्रेडेशन करना है तो वे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराने के बाद ही अपडेटशन प्रक्रिया में जा सकेंगें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget