एक्सप्लोरर

NEET 2024 की टॉपर और 12वीं में फेल, क्या है ये अजब-गजब मामला?

NEET Pass Failed In 12th: नीट परीक्षा से जुड़ा एक और अजीब मामला सामने आ रहा है. नीट यूजी 2024 में 720 में से 705 अंक लाने वाली एक छात्रा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में भी फेल हो गई है.

NEET Passed Failed In 12th Supplementary Exam: इस साल की नीट परीक्षा, इससे जुड़े विवाद और सुप्रीम कोर्ट का फैसला सालों-साल याद रखे जाएंगे. हालांकि इतना कुछ होने के बाद भी परीक्षा से जुड़े केस थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. हाल ही में एक चौंका देना वाला मामला सामने आया है जिसमें एक छात्रा ने नीट परीक्षा तो पास कर ली है पर वो 12वीं का एग्जाम दोबारा (सप्लीमेंट्री देने के बाद) भी पास नहीं कर पायी.

क्या है मामला

गुजरात की एक छात्रा ने इस साल की नीट यूजी परीक्षा में 720 में से 705 अंक पाए हैं. ये पहले 12वीं की बोर्ड परीक्षा में दो विषयों में फेल हुई. नियम के मुताबिक उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिला. ये पूरक परीक्षा भी पास नहीं कर पायी. इस रिजल्ट ने फिर से कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

फिजिक्स और केमिस्ट्री में फेल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्च में हुई बोर्ड परीक्षा में ये छात्रा फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय में फेल हुई थी. गुजरात बोर्ड के नियमों के मुताबिक कोई कैंडिडेट अधिकतम तीन विषयों में फेल होता है तो उसे पूरक परीक्षा देने का मौका मिलता है. ऐसा ही इस छात्रा के साथ भी हुआ.

सप्लीमेंट्री एग्जाम में भी फेल

ये छात्रा फिजिक्स के पेपर में फिर से फेल हो गई है. पहले हुए मेन एग्जाम में इस स्टूडेंट के 21 नंबर आए थे और दोबारा हुई परीक्षा में 22 नंबर आए हैं. ये दोनों ही बार फिजिक्स का पेपर पास नहीं कर पायी.

वहीं केमिस्ट्री विषय जिसमें वो पिछली बार यानी मुख्य एग्जाम में फेल हुई थी, उसमें इसे केवल पासिंग मार्क्स यानी 33 अंक मिले हैं. पहली बार में उसके केमिस्ट्री में 21 अंक थे.

नेशनल लेवल टेस्ट किया पास

इस छात्रा के मार्क्स देखने के बाद इस तरह के सवाल उठ रहे हैं कि जो छात्रा बोर्ड एग्जाम में फिजिक्स, केमिस्ट्री में पासिंग मार्क्स नहीं ला पायी, उसने नेशनल लेवल की परीक्षा पास कर ली. नीट पास करना वैसे भी बहुत कठिन माना जाता है क्योंकि कांपटीशन तगड़ा है.

सोशल मीडिया पर हुई वायरल

इस छात्रा की 12वीं बोर्ड की मार्कशीट और नीट परीक्षा पास करने की मार्कशीट दोनों साइड बाय साइड रखकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल ह रही हैं. जहां बोर्ड परीक्षा में 700 में केवल 352 अंक हैं, वहीं नीट में 720 में 705 अंक आए हैं. ये स्कोर किसी के गले नहीं उतर रहा है.

नहीं ले सकती मेडिकल में एडमिशन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इसके कुछ अंक कम हो गए और इस छात्रा को 700 मार्क्स ही मिले हैं. हालांकि 12वीं फेल होने से ये स्टूडेंट्स मिनिमम एलिजबिलिटी क्राइटेरिया पूरा नहीं करती इसलिए उसे मेडिकल सीट पर प्रवेश नहीं मिलेगा. अन्यथा इसका पर्सेंटाइल इसे आसानी से गवर्नमेंट कॉलेज में सीट दिला देता. 

यह भी पढ़ें: कैट 2024 के लिए आज से करें अप्लाई, नोट कर लें काम के डिटेल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब फटेगी नहीं, भीगने पर भी नहीं होगी खराब! यूपी बोर्ड की नई मार्कशीट में होंगे फीचर
अब फटेगी नहीं, भीगने पर भी नहीं होगी खराब! यूपी बोर्ड की नई मार्कशीट में होंगे फीचर
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
इलाहाबाद हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, ग्रेजुएट्स के लिए प्राइवेट सेक्रेटरी की निकली भर्ती
इलाहाबाद हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, ग्रेजुएट्स के लिए प्राइवेट सेक्रेटरी की निकली भर्ती
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम
CBSE की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार, अब साल में दो बार होंगे 10वीं के बोर्ड एग्जाम

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
IPL 2026: IPL में सबसे महंगे साबित हुए ये गेंदबाज, एक ही मैच में लुटा दिए 70 से ज्यादा रन
IPL में सबसे महंगे साबित हुए ये गेंदबाज, एक ही मैच में लुटा दिए 70 से ज्यादा रन
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget