एक्सप्लोरर

NEET UG 2021 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, 12 सितंबर को है प्रवेश परीक्षा  

NEET UG 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन आज शाम 5 बजे से शुरू होने जा रहा है. छात्र परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.  परीक्षा 12 सितंबर 2021 को आयोजित की जाएगी.

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट या NEET UG 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 जुलाई 2021 यानी आज शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा की गई घोषणा के अनुसार NEET UG 2021 परीक्षा 12 सितंबर 2021 को आयोजित की जाएगी. इसी के साथ लंबे इंतजार के बाद मेडिकल उम्मीदवारों के पास आखिरकार अपना लक्ष्य निर्धारित करने और राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक तारीख है.

परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाकर ज्यादा अपडेट ले सकते हैं. सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया जाता है.

198 शहरों में आयोजित होगी NEET UG 2021परीक्षा 
शिक्षा मंत्री ने बताया कि परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए 198 शहरों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. साल 2020 में 155 शहरों में इस परीक्षा का आयोजन किया गया था. इस बार कोरोना के कारण परीक्षा केंद्रों की संख्या को भी बढ़ाया गया है. कोविड-19 प्रोटोकॉल्स का पालन करने के लिए सभी कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर फेस मास्क दिया जाएगा. उनके एंट्री और एग्जिट के दौरान कॉन्टैक्टलैस रजिस्ट्रेशन, प्रॉपर सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार सीटिंग प्लान बनाया गया है.
 
NEET UG 2021 कैसे करें आवेदन
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट / नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए लिंक NEET UG 2021 पर क्लिक करें.
आवेदन पत्र भरने से पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें.
अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें.
जरूरी डिटेल्स दर्ज करें और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
नीट 2021 आवेदन पत्र शुल्क का भुगतान करें.
सबमिट करें और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर कर रख लें.

NTA NEET UG 2021 आवेदन शुल्क

जनरल कैटेगिरी के स्टूडेंट्स के लिए NEET UG 2021 आवेदन शुल्क 1500 रुपये, EWS के लिए 1400 रुपये और अन्य श्रेणियों के लिए 800 रुपये है. उम्मीदवार ध्यान दें कि रजिस्ट्रेशन के समय एससी/एसटी/ओबीसी जैसे कैटेगरी वालों को रेलिवेंट रिजर्वेशन का प्रूफ भी जमा करना होगा.

ये भी पढ़ें

Goa Board SSC Result 2021: गोवा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया घोषित, इस लिंक से करें चेक

MPPSC Admit Card 2021: मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने स्टेट सर्विस प्री-परीक्षा के एडमिट कार्ड किए जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget