एक्सप्लोरर

MP Board Class 9th-11th Result: 9वीं और 11वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें कैसे करें परिणाम चेक

MP Board Class 9th-11th Result: एमपी स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 9वीं और 11वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं.

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 9 और कक्षा 11 के परिणाम जारी कर दिए हैं. शिक्षा विभाग द्वारा 9वीं और 11वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in पर जारी किए गए हैं. बता दें कि रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को जिला, ब्लॉक, स्कूल और कक्षा का चयन करना होगा.

रिविजन टेस्ट और हाफ ईयरली एग्जाम के बेस पर रिजल्ट जारी

गौरतलब है कि कक्षा 9 और कक्षा 11 के परिणाम 20 नवंबर से 28 नवंबर, 2020 तक आयोजित रीविजन टेस्ट में छात्रों के प्रदर्शन और इस साल 1 फरवरी से 9 फरवरी के बीच आयोजित की गई अर्धवार्षिक परीक्षाओं के आधार पर जारी किए गए हैं. एमपी बोर्ड कक्षा 9 और कक्षा 11 की परीक्षा चल कोरोना संक्रमण महामारी की वजह से रद्द कर दी गई थी.

33% अंक न होने पर 10 नंबर ग्रेस मार्क्स के तौर पर दिए जाएंगे

बता दें कि एमपी बोर्ड 2021 कक्षा 9, 11 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट सर्वश्रेष्ठ पांच विषयों के आधार पर जारी किए गए हैं. छात्र यदि कुल छह विषयों में से पांच में पास हैं तो उन्हें उत्तीर्ण घोषित किया गया है. वहीं जिन स्टूडेंट्स के एक से ज्यादा सब्जेक्ट में 33 प्रतिशत अंक नहीं हैं उन्हें ग्रेस में 10 मार्क्स दिए गए हैं. एमपी बोर्ड के बयान में कहा गया है कि ग्रेस मार्क्स जरूरत पड़ने पर एक से अधिक विषयों में भी दिए जा सकते हैं.

परीक्षा में बैठने का मौका भी छात्रों को दिया जाएगा

इसके अलावा, एमपी बोर्ड ने कहा है कि स्थिति अनुकूल होने पर 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षा में बैठने का विकल्प भी उन छात्रों को प्रदान किया जाएगा जो फाइनल एग्जाम में न्यूनतम आवश्यक अंक प्राप्त करने में असमर्थ रहे हैं. साथ ही, यदि कोई छात्र जिसने नवंबर 2020 या फरवरी की परीक्षा नहीं दी है, उसे भी परीक्षा में बैठने का एक और मौका दिया जाएगा.

कैसे करें परिणाम चेक

1-सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट vimarsh.mp.gov.in पर जाएं

2- ‘Click here to view the annual exam result for  Class 9 and 11’ लिंक पर क्लिक करें.

3- इसके बाद सभी जानकारी सही से भरें और सबमिट कर दें.

4-ऐसा करते ही रिजल्ट स्क्रीम पर आ जाएगा.

5- इसे डाउनलोट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें.

ये भी पढ़ें

तमिलनाडु: Covid की वजह से अनाथ हुए बच्चों को 5 लाख की आर्थिक सहायता और ग्रेजएशन तक फ्री एजुकेशन

CBSE ने IBM आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टीचर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम की घोषणा की, 2 जून से शुरू होगी ट्रेनिंग

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget