एक्सप्लोरर

AI Technology in Schools: अब तीसरी क्लास से ही बच्चे सीखेंगे AI, शिक्षा मंत्रालय ने किया बड़ा ऐलान

शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के मुताबिक, आज की दुनिया में AI सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि भविष्य का आधार है. अगर बच्चे शुरू से ही इसे समझ लें तो उनकी सोच बढ़ेगी.

अब स्कूल में तीसरी क्लास का बच्चा भी मोबाइल चलाने से पहले AI समझेगा. दरअसल, शिक्षा मंत्रालय ने ऐसा फैसला लिया है, जिससे एजुकेशन सिस्टम में बदलाव आने की उम्मीद है. बता दें कि अब कक्षा 3 से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई कराई जाएगी. इसका मतलब यह है कि जो बच्चे अभी एबीसीडी सीख रहे हैं, वे जल्द ही ये समझने लगेंगे कि रोबोट कैसे सोचता है. मशीनें कैसे बात करती हैं और टेक्नोलॉजी से दुनिया को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है.  

क्या है शिक्षा मंत्रालय की प्लानिंग?

शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग (DoSE&L) के मुताबिक, आज की दुनिया में AI सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि भविष्य का आधार है. अगर बच्चे शुरू से ही इसे समझ लें तो न सिर्फ उनकी सोच बढ़ेगी, बल्कि वो नई-नई चीजें बनाने में भी माहिर हो जाएंगे.

क्या है यह नया कोर्स?  

इस प्रोजेक्ट का नाम AI & Computational Thinking (AI & CT) रखा गया है. आसान भाषा में कहें तो यह कोर्स बच्चों को टेक्नोलॉजी की मदद से सोचना, समझना और समस्याओं का हल निकालना सिखाएगा. मसलन, अगर किसी बच्चे से पूछा जाए कि रोबोट को कैसे चलाएं तो वह सिर्फ बटन दबाना नहीं सीखेगा, बल्कि यह समझेगा कि रोबोट के अंदर क्या चल रहा है.  मंत्रालय ने साफ कहा है कि AI को सिर्फ मुनाफे के लिए नहीं, बल्कि समाज के भले के लिए इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा. 

कब से शुरू होगा?

  • 2026-27 सत्र से पूरे देश के स्कूलों में यह कोर्स लागू हो जाएगा.  
  • शुरुआत कक्षा 3 से होगी, फिर हर साल एक-एक क्लास में बढ़ता जाएगा.  
  • दिसंबर 2025 तक किताबें, हैंडबुक, वीडियो और डिजिटल सामग्री तैयार हो जाएगी.
  • शिक्षकों की ट्रेनिंग NISHTHA और दूसरे संस्थानों के जरिए भी शुरू हो चुकी है.

कौन बना रहा है कोर्स?

इस पूरे प्रोजेक्ट को तैयार करने में CBSE, NCERT, KVS, NVS और सभी राज्य सरकारें साथ मिलकर काम कर रही हैं, लेकिन सबसे खास बात यह है कि कोर्स की कमान IIT मद्रास के प्रोफेसर कार्तिक रमण के हाथ में है. उनकी अगुवाई में एक खास विशेषज्ञ टीम पाठ्यक्रम बना रही है. यह कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचा (NCF SE 2023) के हिसाब से तैयार किया जा रहा है. 

क्यों जरूरी है यह कदम?  

आज भारत का टेक्नोलॉजी सेक्टर दुनिया में नंबर वन बनने की राह पर है. 2025 में भारत का AI मार्केट 17 बिलियन डॉलर का हो चुका है, और 2030 तक यह 100 बिलियन डॉलर को पार कर जाएगा. शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि अगर बच्चे अभी से AI सीख लें तो वे सिर्फ यूजर नहीं, बल्कि क्रिएटर बनेंगे. नई नौकरियों जैसे AI इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, रोबोटिक्स एक्सपर्ट के अवसर बनेंगे. गांव-गांव तक टेक्नोलॉजी पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें: NCERT ने साइंस सिलेबस में जोड़ा आयुर्वेद, अब दिनचर्या और समग्र स्वास्थ्य के सिद्धांत सीखेंगे बच्चे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

About the author वरुण भसीन

वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड कभी भी जारी कर सकता है 12वीं का रिजल्ट,जानें कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे?
एमपी बोर्ड कभी भी जारी कर सकता है 12वीं का रिजल्ट,जानें कैसे चेक कर सकेंगे नतीजे?
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
UP Jobs 2026: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UP में निकली 2285 पदों पर भर्ती, जानें कब और कैसे करें आवेदन
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UP में निकली 2285 पदों पर भर्ती, जानें कब और कैसे करें आवेदन
UPSC ने जारी किया आईईएस और आईएसएस एग्जाम का शेड्यूल, जानें कब से होगी परीक्षा?
UPSC ने जारी किया आईईएस और आईएसएस एग्जाम का शेड्यूल, जानें कब से होगी परीक्षा?

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
KKR Vs SRH: प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
largest beef exporting country: दुनिया का कौन सा देश करता है सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट, जानें भारत किस नंबर पर?
दुनिया का कौन सा देश करता है सबसे ज्यादा बीफ एक्सपोर्ट, जानें भारत किस नंबर पर?
Viral Video : वॉशरूम नहीं मिल रहा....उत्तराखंड घूमने आई इजराइली महिला टूरिस्ट हुई परेशान, वीडियो हुआ वायरल
वॉशरूम नहीं मिल रहा....उत्तराखंड घूमने आई इजराइली महिला टूरिस्ट हुई परेशान, वीडियो हुआ वायरल
Embed widget