एक्सप्लोरर

UPSC ने निकाली कई पदों पर वैकेंसी, ​भरे जाएंगे इतने पद, जानें आवेदन प्रक्रिया और जरूरी डिटेल

UPSC Jobs 2025: संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिनके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट डायरेक्टर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट हॉर्टिकल्चरिस्ट, डिप्टी आर्किटेक्ट, कंपनी प्रॉसिक्यूटर, मेडिकल फिजिसिस्ट, डिप्टी डायरेक्टर, साइंटिस्ट, प्रोफेसर सहित कुल 462 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.

अगर आप UPSC के जरिए भारत सरकार के प्रतिष्ठित विभागों में नौकरी पाना चाहते हैं, तो अब आपके पास शानदार मौका है. इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर 14 जून से 3 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

किन पदों पर होगी भर्ती?

  • असिस्टेंट डायरेक्टर
  • डिप्टी सुपरिटेंडेंट हॉर्टिकल्चरिस्ट
  • डिप्टी आर्किटेक्ट
  • कंपनी प्रॉसिक्यूटर
  • स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर
  • डिप्टी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (टेक्निकल)
  • मेडिकल फिजिसिस्ट
  • साइंटिस्ट 'बी' (जियोलॉजी)
  • जूनियर माइनिंग जियोलॉजिस्ट
  • डिप्टी असिस्टेंट डायरेक्टर (नॉन मेडिकल) और अन्य तकनीकी व प्रोफेशनल पद

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में स्नातक, स्नातकोत्तर, MBBS या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग तय की गई है.

आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग तय है. आरक्षित श्रेणियों के लिए उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी. SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी. जबकि OBC उम्मीदवारों को 3 साल की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को अतिरिक्त छूट दी जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. वहीं, महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति/जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा.

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा – जिसका वेटेज 75% होगा
इंटरव्यू (साक्षात्कार) – जिसका वेटेज 25% होगा
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम मेरिट सूची परीक्षा और इंटरव्यू के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी.

आवेदन कैसे करें?

  • UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
  • “Recruitment” सेक्शन में जाकर “Online Recruitment Application (ORA)” लिंक पर क्लिक करें
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
  • संबंधित पद का चयन करें और फॉर्म भरें
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें
  • फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें

यह भी पढ़ें: NEET UG 2025 Result: NEET Result के बाद MBBS नहीं मिला? घबराएं नहीं, ये हैं मेडिकल फील्ड के टॉप करियर ऑप्शंस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget