एक्सप्लोरर

UPPSC Prelims परीक्षा के लिए बचा बहुत कम समय, परीक्षा के पहले रखें इन बातों को याद

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2019 प्रारंभिक परीक्षा होगी 15 दिसंबर को. एडमिट कार्ड रखें अपने साथ.

UP PSC Prelims Exam 2019: यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2019 राज्य के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर 15 दिसंबर 2019 को आयोजित की जायेगी. लगभग सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक साईट से डाउनलोड कर लिए होंगें तथा उनको उनके परीक्षा स्थल का ज्ञान भी हो गया होगा.

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2019 प्रारंभिक परीक्षा होने में अब मात्र तीन दिन ही बचे हैं. ऐसे में तैयारी के समय को लेकर नए उम्मीदवारों या अनुभवहीन अभ्यर्थियों की धड़कनें काफी तेज हो गई हैं. जैसा कि आप जानते ही हैं कि आईएस और आईपीएस परीक्षा के बाद राज्य की पीसीएस परीक्षा देश की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है.

अतः इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए अभ्यर्थी को अत्यंत कठिन परिश्रम, अनुराग और समर्पण की जरुरत पड़ती है. इसके अलावा इतनी ही जरुरत स्ट्रेटजी की भी होती है. तभी जाकर इस कठिन प्रतियोगिता के दौर में इस कठिन परीक्षा में सफलता मिलती है.

विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी कठिन परीक्षाओं में उम्मीदवारों को बिना किसी चिंता के एक रणनीति बनानी चाहिए और उसी रणनीति के अनुसार अपनी तैयारी करते रहना चाहिए.

कतिपय  उम्मीदवार ऐसे भी होते हैं जो कम समय में सबकुछ पढ़ लेना चाहते हैं. परन्तु ऐसा करना बहुत बड़ी भूल और घातक साबित हो सकती है.

अतः इस बचे तीन-चार दिन में आप यूपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की सर्वोत्तम तैयारी कैसे करें? यही सोच कर हम यहाँ पर कुछ ऐसे बिन्दुओं पर आपका ध्यान दिलाना चाहते हैं जो आपकी तैयारी को बेहतर से बेहतर बनाने में मददगार साबित हो.

  • सर्वप्रथम आप को अपनी तैयारी करते समय तनाव मुक्त रहना चाहिए.
  • आपको नवीनतम करेंट अफेयर अर्थात करीब दो माह पूर्व के करेंट अफेयर पर ध्यान देना चाहिए क्यों कि आयोग परीक्षा आयोजित करने के पूर्व ही परीक्षा के प्रश्नपत्रों की तैयारी और छपाई का कार्य पूरा कर लेता है. इस लिए पिछले दो माह पूर्व करेंट अफेयर से अधिक प्रश्न पूंछे जाने की संभावना होती है.
  • वृहत स्तर पर विषय को कवर करने के बजाय संक्षिप्त में पढ़ा जाए . क्योंकि अब आप के पास इतना समय नहीं है कि आप वृहत स्तर पर पढ़ सकें.
  • गत दो तीन वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल कर लेना चाहिए. गत वर्षों के प्रश्नों की पुनरावृति हो सकती है. साथ ही यह परीक्षा की दृष्टि से ज्यादा प्रभावी कदम होगा. गत वर्षों के प्रश्न पत्रों के अध्ययन हेतु ऑनलाइन स्टडी की मदद ले सकते है.
  • चूंकि यह यूपीपीएससी परीक्षा राज्य सिविल सेवा परीक्षा है, ऐसे में उतर प्रदेश राज्य से जुड़े प्रश्नों यथा उत्तर प्रदेश सरकार की वर्तमान में चल रही महत्वपूर्ण योजनाओं पर विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए.
  • परीक्षा केंद्र के बारे में पहले ही पता लगा लेना चाहिए ताकि परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में कोई समस्या न आवे. कभी–कभी कतिपय लोगों को परीक्षा केंद्र में पहुँचने में अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है ऐसे में वे परीक्षा स्थल पर देरी से पहुँचते हैं और उनका प्रश्न छूट जाता है. जो सफलता के लिए बाधक बनता है.
  • हाल में इसरो का चंद्रयान-2 कार्यक्रम काफी चर्चा में रहा है. इस लिए ऐसे चर्चित प्रसंगों के अध्ययन पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget