एक्सप्लोरर

इन सेक्टर में लोगों को मिलीं बंपर नौकरियां, यह सर्वे दूर कर देगा सारे मुगालते

भारत सरकार MoSPI के जरिए जारी किए गए वार्षिक उद्योग सर्वे 2023-24 ने यह साफ कर दिया है कि बीते एक साल में देश के विनिर्माण यानी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है.

देश की इंडस्ट्रीयल ताकत और रोजगार की दिशा को लेकर अगर आपके मन में कोई  कंफ्यूजन होता है तो अब उसे दूर करने का समय आ गया है. भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के जरिए जारी किए गए वार्षिक उद्योग सर्वे (Annual Survey of Industries - ASI) 2023-24 ने यह साफ कर दिया है कि बीते एक साल में देश के विनिर्माण यानी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. रोजगार, कैपिटल और प्रोडक्शन तीनों लेवल पर ये बढ़ोतरी देखने को मिली है. यह सर्वे न सिर्फ यह बताता है कि कहां कितनी नौकरियां बढ़ीं, बल्कि यह भी साफ करता है कि किन राज्यों औरइंडस्ट्रीज में देश की आर्थिक तरक्की की देखने को मिली है तो चलिए जानते हैं कि किन सेक्टर में लोगों को बंपर नौकरियां मिलीं. 

रोजगार में जबरदस्त बढ़ोतरी

साल 2023-24 में इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में कुल रोजगार में 5.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. पिछले वर्ष यानी 2022-23 में यह आंकड़ा 1.8 करोड़ था, जो अब बढ़कर 1.9 करोड़ से भी ज्यादा हो गया है. यह इस बात का संकेत है किइंडस्ट्रीज में रिकवरी तेज हो रही है और नौकरियों के नए अवसर बन रहे हैं . अगर पिछले 10 वर्षों की बात करें  यानी 2014-15 से 2023-24 तक, तो इस दौरान कुल 57 लाख से ज्यादा नई नौकरियां जुड़ी हैं, जो भारत की आर्थिक मजबूती और रोजगार की दिशा में एक बड़ा कदम है.  हालांकि सिर्फ नौकरियां ही नहीं, बल्कि निवेश के मामले में भी इंडस्ट्रियल क्षेत्र में जबरदस्त बदलाव आया है.  2023-24 में कुल इन्वेस्ट कैपिटल 68 लाख करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वर्ष (2022-23) के 61 लाख करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है. यह कैपिटल इन्वेस्टमेंट इंडस्ट्री में तकनीकी प्रोग्रेस और नई परियोजनाओं की शुरुआत का संकेत देती है. 

किन सेक्टर में लोगों को बंपर नौकरियां मिलीं?

मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज में कुछ खास सेक्टर ऐसे रहे, जहां सबसे ज्यादा लोगों को नौकरियां मिलीं है. इसमें पहली फूड प्रोडक्ट्स इंडस्ट्री है. जहां 21.67 लाख लोग कार्यरत हैं, यह सबसे बड़ा एंप्लॉयर बना, जिसकी कुल रोजगार में 11.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है. सभी इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा कारखाने 16 प्रतिशत इसी सेक्टर में हैं.  इसके बाद टेक्सटाइल इंडस्ट्री हैं. जिसमें 17.14 लाख लोगों को नौकरियां मिलीं, यह दूसरा सबसे बड़ा रोजगारदाता है, जिसकी 8.8 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इसके अलावा बेसिक मेटल इंडस्ट्री में बंपर नौकरियां मिलीं.  इसमें 15.23 लाख कर्मचारी हैं.  ये 7.8 प्रतिशत रोजगार हिस्सेदारी के साथ तीसरे नंबर पर है.  इसके साथ ही ऑटोमोटिव और ट्रेलर मैन्युफैक्चरिंग में लगभग 13.74 लाख लोग कार्यरत हैं. वहीं गारमेंट इंडस्ट्री में 13.39 लाख लोगों को रोजगार मिला है. 

रोजगार में कौन से राज्य हैं आगे?

ASI रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक उन पांच शीर्ष राज्यों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा रोजगार मिला. इन राज्यों की रोजगार में हिस्सेदारी अलग-अलग प्रकार रही है. जैसे तमिलनाडु में 15 प्रतिशत, गुजरात में 13 प्रतिशत, महाराष्ट्र में भी 13 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 8 प्रतिशत, कर्नाटक में 6 प्रतिशत और अन्य सभी राज्य मिलाकर 45 प्रतिशत, इससे यह भी पता चलता है कि दक्षिण और पश्चिम भारत इंडस्ट्री ग्रोथ और रोजगार में लीडिंग रोल निभा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें :  भारत में किन-किन नौकरियों पर नहीं देना होता है टैक्स, जानें लिस्ट में कौन-कौन सी जॉब्स?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget