एक्सप्लोरर

SBI Recruitment 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 6 हजार से ज्यादा पद पर भर्तियां, यहां पढ़ें डिटेल्स

SBI Apprentice Vacancy 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने हजारों पद पर भर्तियां निकाली है. जिसके लिए उम्मीदवार 21 सितंबर तक आवेदन कर पाएंगे.

SBI Apprentice Recruitment 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने एक भर्ती अधिसूचना जारी कर हजारों पद पर भर्ती निकाली है. इस अभियान के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएगी. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस अभियान के लिए 21 सितंबर तक आवेदन कर पाएंगे.

भर्ती अभियान के जरिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 6160 पद भरे जाएंगे. इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.

SBI Apprentice Recruitment 2023: आयु सीमा

अधिसूचना के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इस भर्ती अभियान के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 20 साल से लेकर 28 साल के मध्य होनी चाहिए.

SBI Apprentice Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल होगी. लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 100 हैं. परीक्षा की अवधि 60 मिनट है. सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा को छोड़कर, लिखित परीक्षा के लिए प्रश्न 13 क्षेत्रीय भाषाओं में सेट किए जाएंगे. अंग्रेजी और हिंदी भाषा के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू में भी परीक्षा होगी.

SBI Apprentice Recruitment 2023: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस अभियान के लिए उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों 300 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है. अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.

SBI Apprentice Recruitment 2023: ये है महत्वपूर्ण तारीखें  

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 1 सितंबर 2023
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2023
  • लिखित परीक्षा: अक्टूबर/नवंबर 2023

यह भी पढ़ें- GATE 2024 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ये है आखिरी तारीख और अप्लाई करने करने का आसान तरीका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget