एक्सप्लोरर

Sarkari Naukri 2023: जूनियर इंजीनियर के 100 से ज्यादा पद पर होगी भर्ती, कल से कर पाएंगे आवेदन

PSSSB ​Jobs 2023: पंजाब राज्य में जूनियर इंजीनियर के 100 से ज्यादा पद पर भर्ती निकली है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर कल से आवेदन कर पाएंगे.

PSSSB Recruitment 2023: सरकारी नौकरी ढूंढ रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) की तरफ से एक भर्ती अधिसूचना जारी की गई है. जिसके अनुसार राज्य में जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती की जाएगी. इन पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी जल्द ही आवेदन कर पाएंगे. भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर कल से आवेदन कर सकेंगे. इस अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 26 सितम्बर तय की गई है. उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के जरिए पीएसएसएसबी में 127 जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद भरे जाएंगे. भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में जूनियर इंजीनियर का न्यूनतम तीन वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए. इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी अभियान के लिए आवेदन कर सकते हैं.

PSSSB Recruitment 2023: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अभियान के लिए आवेदन शुल्क 1 हजार रुपये रखा गया है. जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये तय किया गया है. वहीं, पूर्व सैनिक और आश्रित के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है. विकलांग उम्मीदवारों को 500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा.

PSSSB Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

  • स्टेप 1: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2: अब उम्मीदवार एप्लिकेशन टैब पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें
  • स्टेप 4: इसके बाद उम्मीदवार जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • स्टेप 5: अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • स्टेप 6: फिर उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लें
  • स्टेप 7: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें

यहां क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन

यह भी पढ़ें- UP Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश में जल्द होगी स्टेनोग्राफर के बम्पर पद पर भर्तियां, यहां देखें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
Doctors Salary Hike: हिमाचल में जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये
हिमाचल में जॉब ट्रेनी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget