एक्सप्लोरर

Samsung करेगा बंपर भर्ती, 1200 इंजीनियरों की होगी नियुक्ति

Samsung इंडिया जल्द 1200 इंजीनियरों की नियुक्ति करने वाला है. यह इंजीनियर आईआईटी और बिट्स पिलानी जैसे शीर्ष संस्थानों से लिए जाएंगे.

नई दिल्ली: भारत में आर एंड डी के लिए 2,500 इंजीनियरों को नियुक्त करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप सैमसंग इंडिया ने बुधवार को कहा कि वह आईआईटी और बिट्स पिलानी जैसे शीर्ष संस्थानों के 1,200 से अधिक इंजीनियरों को इस साल नौकरी देने के लिए तैयार कर रहे हैं. सैमसंग इंडिया का यह प्रयास इसलिए है ताकि एक मजबूत आर एंड डी पूल बनाया जा सके और घरेलू एवं वैश्विक दोनों बाजारों के लिए मेक इन इंडिया उत्पाद तैयार हो सके.

दक्षिण कोरियाई दिग्गज कंपनी ने पिछले साल आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी सहित शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों से एक हजार इंजीनियरों को काम पर रखा था. इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), मशीन लर्निग (एमएल), बायोमेट्रिक्स, न्यूट्रल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (एनएलपी), संवर्धित वास्तविकता (एआर) और 5-जी सहित नेटवर्क पर काम करने जैसे नए युग के डोमेन को जोर दिया जा रहा है.

सैमसंग इंडिया के देश में तीन आर एंड डी केंद्र हैं, जो बेंगलुरू, नोएडा और दिल्ली में स्थित है.

सैमसंग इंडिया के एचआर प्रमुख समीर वधावन ने बताया, "दिसंबर 2017 में हमने 2020 तक भारत में 2,500 इंजीनियरों को नियुक्त करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता के बारे में बात की थी. हमने 2018 में एक हजार इंजीनियरों को काम पर रखा और 2019 में 1,200 से अधिक इंजीनियरों को भी काम पर लेने के लिए तैयार हैं. सैमसंग इंडिया अपनी इस प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए अच्छी तरह से ट्रैक पर है."

समीर वधावन ने कहा, "हमारे पास वर्तमान में कुल मिलाकर काम करने वाले 70,000 से अधिक लोग हैं और अगर हम आर एंड डी केंद्रों के बारे में विशेष रूप से बात करते हैं तो हमारे पास हमारे तीन केंद्रों में काम करने वाले 9,000 लोग हैं."

सैमसंग आर एंड डी की भर्ती सभी प्रमुख आईआईटी जैसे शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में हो रही है, जिसमें नई खुली आईआईटी तिरुपति भी शामिल है. समीर ने कहा, "हम एनआईटी, बिट्स पिलानी, दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और आईआईआईटी से भी भर्ती कर रहे हैं."सैमसंग के दक्षिण कोरिया मुख्यालय के बाहर भारत में आर एंड डी इंजीनियरों की सबसे बड़ी तादाद है.

यह भी पढ़ें-

पत्नी पर अवैध संबंध का था शक, धारदार हथियार से कर दी 5 की हत्या आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे उद्धव ठाकरे का ऐसा रहा है सियासी सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget