एक्सप्लोरर

RSMSSB VDO Recruitment 2021: राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के 3896 पदों पर निकली भर्तियां, CET नहीं होगा लागू

RSMSSB Village Development Officer Recruitment 2021: ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर 2021 से शुरू हो जाएगी.

RSMSSB VDO Recruitment 2021: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं. इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और ऑनलाइन आवेदन (Online Application) की प्रक्रिया 10 सितंबर 2021 से शुरू हो जाएगी. ग्रेजुएशन की डिग्री और कंप्यूटर का डिप्लोमा/डिग्री हासिल कर चुके युवा वीडीओ के इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

राजस्थान के सीएम ने ट्वीट कर दी अहम जानकारी 
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर बताया कि ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती के लिए इस परीक्षा को समान पात्रता परीक्षा (CET) के दायरे से बाहर रखा गया है. आसान भाषा में कहें तो जो लोग CET परीक्षा में शामिल नहीं हुए, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें 
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 10 सितंबर 2021
आवेदन की अंतिम तारीख- 9 अक्टूबर 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 9 अक्टूबर 2021
भर्ती परीक्षा की तारीख- अभी तय नहीं 

जरूरी योग्यता और उम्र सीमा 
ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर का डिप्लोमा/डिग्री या इसके समकक्ष कोई कोर्स होना चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी. 

आवेदन शुल्क
जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये है. ओबीसी NCL के लिए यह शुल्क 350 रुपये है. इसके अलावा एससी और एसटी के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है. आवेदन फॉर्म का करेक्शन चार्ज 300 रुपये निर्धारित किया गया है. आवेदन शुल्क ईमित्र सेंटर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है.

ऐसे कर सकेंगे आवेदन
इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. यहां उन्हें इस भर्ती का नोटिफिकेशन मिल जाएगा, जिसमें आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी मिल जाएगी. इसके अलावा वेबसाइट पर आवेदन का लिंक 10 सितम्बर से एक्टिव हो जाएगा. 

यह भी पढ़ेंः TS PGCET Result 2021: तेलंगाना स्टेट पोस्टग्रेजुएट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

SBI Recruitment 2021: अपरेंटिस भर्ती परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी, 20 सितंबर को है एग्जाम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन
BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget