एक्सप्लोरर

RSMSSB Recruitment 2021: राजस्थान में फायरमैन और असिस्टेंट फायर ऑफिसर के सैकड़ों पदों पर निकली भर्तियां, जानें डिटेल

इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त 2021 से शुरू हो जाएगी. इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन पास कर चुके उम्मीदवार 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

RSMSSB Recruitment 2021: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने फायरमैन और असिस्टेंट फायर ऑफिसर के 629 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त 2021 से शुरू हो जाएगी. अगर आप इंटरमीडिएट या ग्रेजुएशन पास कर चुके हैं, तो आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है. सिलेक्शन बोर्ड के मुताबिक इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. 

इन पदों के लिए निकली हैं भर्तियां
नोटिफिकेशन के मुताबिक फायरमैन के 600 और असिस्टेंट फायर ऑफिसर के 29 पदों के लिए यह भर्ती होनी है. कुल पदों की संख्या 629 है. 

भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त 2021 से शुरू हो जाएगी. योग्य उम्मीदवार 16 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 16 सितंबर है. 

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
असिस्टेंट फायर ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा फायरमैन के पदों पर इंटरमीडिएट पास युवा आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनके पास 6 महीने की फायरमैन ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट होना चाहिए. आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए. योग्यता और उम्र सीमा के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं. 

इतनी है एप्लीकेशन फीस
जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 450 रुपये आवेदन शुल्क है. ओबीसी एनसीएल कैटेगरी के लिए 350 रुपये, एससी-एसटी के लिए 250 रुपये एप्लीकेशन फीस है. अगर आप आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसमें कुछ करेक्शन करना चाहते हैं तो आपको 300 रुपये शुल्क देना होगा. 

ऐसे करें आवेदन
फायरमैन और असिस्टेंट फायर ऑफिसर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन मिल जाएगा. आप उसे डाउनलोड करके आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया देख सकते हैं. आवेदन करने का लिंक 18 अगस्त 2021 से एक्टिव हो जाएगा. 

यह भी पढ़ेंः CIL MT Recruitment 2021: कोल इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के तमाम पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget