एक्सप्लोरर

Railway Apprentice Recruitment 2021: रेलवे में अप्रेंटिस के हजारों पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, यहां जानें डिटेल

दक्षिण रेलवे में 3378 पदों के लिए भर्तियां होनी हैं. योग्य उम्मीदवार रेलवे की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर नौकरी का मौका पा सकते हैं.

Railway Apprentice Recruitment 2021: अगर आप हाईस्कूल, इंटरमीडिएट या आईटीआई पास कर चुके हैं, तो आपके लिए रेलवे में नौकरी पाने का बढ़िया मौका है. दक्षिण रेलवे की तरफ से अप्रेंटिस के पदों पर निकाली गई भर्तियों के आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून है. ऐसे में अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो जल्द रेलवे की वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर दें. रेलवे परीक्षा के माध्यम से इन 3378 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेगा. इन सभी को करीब 1 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी. सभी कैंडिडेट्स को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा. 

किस वर्कशॉप में कितने पद खाली
रेलवे की अलग-अलग वर्कशॉप के लिए अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां होनी हैं. इनमें कैरिज वर्क्स, पेरंबूर में 936 पद, गोल्डनरॉक वर्कशॉप में 756 पद, सिगनल एंड टेलीकॉम वर्कशॉप पोदनूर में 1686 पद शामिल हैं. 

आवेदन की अंतिम तारीख 
दक्षिण रेलवे के अप्रेंटिस के इन पदों पर आवेदन जून 2021 तक शाम 5:00 बजे तक किए जा सकते हैं. इसके बाद आप आवेदन नहीं कर पाएंगे. इसलिए जल्द से जल्द आवेदन कर दें.

शैक्षणिक योग्यता 
अप्रेंटिस के इन पदों पर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और आईटीआई पास युवा आवेदन कर सकते हैं. शैक्षणिक योग्यता के बारे में आप नोटिफिकेशन में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं.

आयु सीमा 
अप्रेंटिस के कुछ पदों पर उम्र 15 से 22 साल और कुछ पदों के लिए उम्र 15 से 24 साल होनी चाहिए. उम्र सीमा की ज्यादा जानकारी के लिए आप दक्षिण रेलवे की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

आवेदन शुल्क  
जनरल और ओबीसी कैटेगरी के आवेदकों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क है. अन्य सभी कैटेगरी और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क है.

ऐसे करें अप्लाई
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आप दक्षिण रेलवे की वेबसाइट https://sr.indianrailways.gov.in पर जाएं. यहां आपको आवेदन फॉर्म भरने का तरीका और उसका लिंक मिल जाएगा. इसके जरिए आप अपने आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः UPSSSC PET 2021: यूपी पीईटी 2021 के लिए इस स्ट्रैटेजी से करें तैयारी, मिलेगी सफलता

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget